वीरपुर :: बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
27 जून 2019
वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के मखवा स्थित वहियार के रास्ते मे आज गुरुवार की सुबह सात बजे ठनका की चपेट मे आने से एक महिला की मौत हो गयी, वहीं दो महिलाएं मामूली रूप से जख्मी हो गए।
घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार मखवा निवासी सुरेश महतो की 35 वर्षीय पत्नी कलावती देवी, वदरी महतो की पत्नी शैल देवी एवं राम विलास महतो की पत्नी सीता देवी मखवा स्थित वहियार मे खेत पर कार्य कर वापस अपने घर की ओर आ रही थी कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय मखवा के समीप पहुँचते ही अचानक कलावती देवी, शैल देवी, सीता देवी ठनका के चपेट मे आ गयी।
कलावती देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।वहीं शैल देवी एवं सीता देवी मामूली रूप से जख्मी हो गयी।
जख्मी महिला का इलाज निजी चिकित्सक के यहां किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणो की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवानपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दल बल के साथ मृतका की लाश को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
नौला पंचायत के मुखिया अनीता देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत परिजनो को तीन हजार रुपये प्रदान की।
मुखिया ने बताया कि पीड़ित परिवार हर संभव सरकारी सहायता पहुचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू पासवान, प्रमोद पासवान, पंसस शिवनारायण सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
उक्त घटना को लेकर मखवा गांव मे मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतका के पुत्र मनोज कुमार, सनोज, छोटू कुमार समेत परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। हर कोई सांत्वना देते हुए नजर आये।