Thu. Apr 24th, 2025

आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया बीजेपी ने :: आपातकाल के 44वें वर्ष पूरे होने पर

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

आपातकाल के 44वें वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर आज के इस दिवस को “काला दिवस” के रूप में मनाया।

बेगूसराय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में काले दिवस की चर्चा पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब संसाधनों की परिपूर्णता के पश्चात भी लोकतंत्र में एकाधिकारवादी मानसिकता हावी हुई तो उसका प्रतिफल आपातकाल के रूप में देश ने भुगता। देश में तब भी संविधान था, संसद थी, सत्तापक्ष के सामने विपक्ष था फिर भी एकाधिकारवादी तत्व सब पर हावी हो गए और निरकुंशता की पराकाष्ठा करते हए उन्होंने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, खेत, खलिहान की चिंता किये बगैर देश मे असमान्य हालात को पैदा कर सत्ता सुख की लालसा लिए बैठे रहे।

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के मुंह पर पुती वो कालिख है। जिसे वर्षों के त्याग परिश्रम व विकास की गतिशीलता से नही हटाया जा सकता है। आज जब सम्पूर्ण विश्व भारतीय शक्ति के एहसास की अनुभूति कर रहा है तो ऐसे दौर में भी आपातकाल की कहानियां भारतीय लोकतंत्र की स्मिता को कीचड़ के धब्बे की भांति दागदार करता है।

उन्होंने बेगूसराय की मिट्टी से अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाले प्रखर राष्ट्रवाद के पुरोधा व राजसभा सांसद राकेश सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सबों का सौभाग्य है कि लोकतंत्र के दोनों सदनों में बेगूसराय की आम आवाम की आवाज को बुलंद करने के लिए हमारा एक प्रतिनिधि मौजूद है जो सहजता पूर्वक बेगूसराय की जन समस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर अपनी मेहनत जारी रखे हुए हैं।

बैठक के दौरान आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं द्वारा किये गए आह्वान पर संपूर्ण राष्ट्र में चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश भाजपा ने सदस्यता प्रमुख जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, सहप्रमुख शशिकांत दास के नियुक्ति की घोषणा भी की गई।

इस मौके पर खगड़िया के पूर्व जिलाध्यक्ष सह बेगुसराय के सदस्यता प्रभारी रामानुज चौधरी, अमर कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता पायल, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, राजेश अम्बष्ठ, संदीप अग्रवाल, जिला मंत्री सीताराम सिंह, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, बिरजू मल्लिक ऋषिकेश पाठक, सनातन मिश्रा, सुमित सन्नी, कुणाल कुमार, निरंजन कुमार सिंह, दीपक ठाकुर एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed