भगवानपुर ( बेगूसराय ) ::–
तेयाय ओपी पुलिस के द्वारा जन वितरण प्रणाली का अनाज कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में ले जाया जा रहा था। इस अनाज को पुलिस द्वारा जप्त करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार को गुप्त सुचना मिली कि महेशपुर गांव से जनवितरण प्रणाली का भारी मात्रा मे अनाज ट्रैक्टर से कालाबाजार में विक्री हेतु ले जाया जा रहा है।
उसके बाद तत्क्षण ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं तेयाय ओ पी के उप प्रभारी अनिल सिंह सतर्क हो गए तथा जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी उसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
उसी समय इस गाड़ी को अनाज सहित तेयाय ओपी में लाया गया। इस संबंध में तेयाय ओपी के एएसआई अनिल सिंह ने बताया कि उक्त अनाज महेशपुर के डीलर महेन्द्र पासवान का है एवं उसे कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। अनाज में 73 बोरा चावल और 10 बोरा गेंहू है। जिसका कूल वजन 41 क्विंटल 50 किलोग्राम है।
ट्रैक्टर चालक मोहन पासवान पुलिस को देखते ही फरार हो गया। वही ट्रैक्टर का खलासी लालबाबू कुमार गिरफ्तार कर लिए गए। ट्रैक्टर सहित अनाज को जप्त कर लिए गए हैं।
मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार तथा तेयाय ओपी के उपप्रभारी अनिल सिंह सहित तेयाय ओपी के पुलिस बल उपस्थित थे।