Thu. Apr 24th, 2025

छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में जख्मी कर देने की घटित घटना के बाद मिलने आए विधान पार्षद

हवेली खड़गपुर :: मुंगेर :-

प्रेम कुमार ::-

22 जून 2019

आवामी हिंदुस्तानी मोर्चा के नेता सह विधान पार्षद डॉ संतोष कुमार सुमन ने शनिवार को हवेली खड़कपुर का दौरा किया और कौड़िया पंचायत के खंड बिहारी गांव में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में तेज धारदार हथियार से एक अधेड़ का गला रेत कर व एक वृद्ध के हथेली की अंगुली काट कर जख्मी कर देने की घटित घटना मेंं जख्मी परिवार से मिलकर उन्होंने घटना की जानकारी ली।

उसके बाद वे पूर्व मुखिया गोपाल शरण सिंह के आवास पर भी गए।

उक्त घटना में सुरेश मांझी और जयराम मांझी दोनों जख्मी हुए थे। उनके काफिले में आवामी हिंदुस्तानी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मुकेश मांझी, संग्रामपुर प्रमुख भुनेश्वर मांझी, प्रदेश समिति के सदस्य नंदलाल मांझी सहित अन्य शामिल थे।

सनद रहेे कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खंडविहारी गांव में एक सप्ताह पूर्व छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के दो लोगों का तेज धारदार हथियार से एक अधेड़ का गला रेत कर व एक वृद्ध के हथेली की अंगुली काटकर जख्मी कर दिया था।

दोनों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में कराया गया। इलाज के बाद शनिवार को अस्पताल से रिलीज होने के बाद जख्मी 40 वर्षीय जयराम मांझी व सुरेश मांझी अपने घर लौट गए हैं।

इस मामले में खड़गपुर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति में विपिन सिंह का दो पुत्र दीपक सिंह व दिलीप सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी शामिल थी. जबकि विपिन सिंह फरार हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed