मंसूरचक (बेगूसराय) ::–
मिन्टू झा ::–
बढ़ती जनसंख्या देश की प्रमुख समस्यायों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, अतः सर्वप्रथम इस समस्या से निबटने के उपाय होने चाहिये।
“हम दो हमारे दो” के विचार को सख्ती से जबतक लागू नहीं किया जाएगा। तबतक देश को विकास की पटरी पर लाना मुश्किल है। सरकार इसके लिए सार्थक पहल का प्रयास भी शुरू कर चुकी है।
लोगों में जागरूकता फैलाकर सरकार के इस मुहिम में सहयोग करने की आवश्यकता है। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता सह मुखिया सुधीर कुमार मुन्ना ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दशरथपुर स्थित कन्या उच्च विद्यालय के सभागार में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित “पड़ोस युवा संसद” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आनेवाले समय मे यहाँ के युवा ही देश की दशा व दिशा निर्धारित करेंगें।
इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप, मुखिया सुधीर मुन्ना, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद, शिक्षक अम्बुज कुमार झा,सचिन ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष चंदन कुमार, एमके झा,कार्यक्रम संयोजक रमन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
अभिनेता अमिय कश्यप ने युवाओं से समय की महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिसने समय के महत्व को नहीं पहचाना, समय भी उन्हें नहीं पहचानेगा। अतः युवा वक्त के पाबंद रहें।
मौके पर सुमन कुमार ईश्वर, सुशील कुमार सहित सैकड़ों लोग थे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों एवम प्रतिभागियों द्वारा दो घंटे का योगाभ्यास भी किया गया था।