Thu. Mar 26th, 2026

सड़क हादसों में इजाफा स्कॉर्पियो के धक्के से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

 

मुंगेर ::–

प्रेम कुमार/रोहित कुमार ::–

तारापुर ::–

रफ्तार की कहर ने मंगलवार की शाम एक 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर निवासी मोहम्मद एनुलहक पिता स्वर्गीय रहीम अपने घर के आगे बैठे हुए थे। उसी समय एक बिना नंबर की नई स्कॉर्पियो जो तेज गति से आकर उनके घर के समीप मुड़ रहा था। तभी चालक वाहन पर सेे नियंत्रित नहीं रख सका और स्कार्पियो वाहन मोहम्मद एनुल के पैरों को कुचलते हुए भाग निकलने में सफल रहा।

दुर्घटना की जानकारी होते ही उन्हें अनुमंडल अस्पताल तारापुर इलाज के लिए लाया गया। गंभीर रूप से लहूलुहान हो चुके मोहम्मद एनुल ने इलाज के क्रम में ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। अस्पताल में उनके शव को देखा तथा छानबीन में जुट गए। वाहन किस व्यक्ति का था इसकी छानबीन की जा रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed