मुंगेर ::–
प्रेम कुमार ::–
अपने बच्चे के लिए दूध गर्म करने के क्रम में गायत्री देवी आग लगने से झुलस गई।
मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र के साफ़ियाबाद आदमपुरा ग्रामवासी रिंकू देवी की अस्पताल में मौत हो गई।
खबरों के अनुसार रिंकू देवी सुबह उठकर अपने रोते बच्चे के लिए गैस चूल्हा पर दूध गर्म करने के लिए रसोई घर गई और जैसे ही उसने गैस को ऑन किया, गैस का रिसाव के कारण आग रिंकू देवी के कपड़ा में पकड़ लिया।
रिंकू देवी के कपड़ा में आग लगता देख घर वालो ने आग को बुझाया। आग लगने से रिंकू देवी बुरी तरह से झुलस गई।
परिवार के लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहांं इलाज के दौरान उसकी मौत ही गई।