Thu. Apr 24th, 2025

भीषण अग्नि कांड में लाखों की संपत्ति जल कर राख

भगवानपुर (बेगूसराय) ::-

प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली पंचायत के बगरस गांव के वार्ड न०- 03 में अज्ञात कारणों से भीषण अग्नि काण्ड से लाखो रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गया है।

बताया जाता है कि कारी सहनी, रामाशीष सहनी, राजेश सहनी, संतोष सहनी के फूस का घर जल कर राख हो गई।

इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि बच्चे के द्वारा पटाखा फोड़ा गया। जिससे आग की चिंगारी उड़ने से आग लग गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू किया गया। लेकिन ग्रामीण के द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड घटना स्थल पर पहुँचा कर आग को बुझाया।

इस अग्निकांड की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार, ए एस आई विनोद कुमार पाठक अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही आगलगी से हुए नुकसान का मुखिया सुरेश के साथ जायजा लिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed