बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–
आज बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 05 बजे दिल का दौरा पड़ने के कारण पूर्व प्रधानाध्यापक डा० मजाहिर हुसैन का निधन हो गया।
वे मुंगेर प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के वर्तमान कोषाध्यक्ष थे। नवम्बर 2013 में वे प्रधानानाध्यापक पद से सेवा निवानिवृत हुए थे। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के साथ-साथ सम्पूर्ण बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए यह अपूर्णीय क्षति है।
संघ का जांंवाज योद्धा हमसे बिछुर गया। हम सब मर्माहत हैं। संघ की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। अल्ला उन्हें शांति प्रदान करे। परिवार को इस असह्यय पीड़ा से उबरने की ताकत दे। हम सब प्रार्थना करते हैं। यह बातें BSTA बेगूसराय के उपाध्यक्ष भगीरथ प्रसाद राय ने कही।
बड़ी बलिया में उनके आवास पर स्व० मजाहिर साहब के पार्थिव शरीर पर बिहार मा० शिक्षक संघ का झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुंगेर प्रमंडल सचिव श्यामनंदन सिंह, जिला अध्यक्ष उमानंद चौधरी, उपाध्क्ष भगीरथ प्रसाद राय, कोषाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह, परीक्षा सचिव मो० सलीमुद्दीन, संयुक्त सचिव सुधीर सिंह एवं अन्य शिक्षक कर्मचारी थे।

