Fri. Apr 25th, 2025

NDA कार्यकर्ता 8 जून को सांसद सह केंद्रीय मंत्री का करेंगे भव्य स्वागत

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मंत्री बनने के पश्चात पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय आगमन पर चल रही जोरदार तैयारियों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जिलाध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बेगूसराय एक गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनने जा रहा है। एक लंबी अवधि के बाद बेगुसराय की सहभागिता केंद्रीय नेतृत्व में होना निश्चित हुआ है। बेगूसराय के आमआवाम को न केवल हर्षित करता है बल्कि अपनी महत्ता पर गौरवान्वित भी करता है। जिस विश्वास के साथ यहां के मतदाताओं ने अपार जनसमर्थन देकर एक इतिहास रचा है उसी विश्वास के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री का दायित्व देकर बेगूसराय के लोगों को तोहफा दिया है।

उन्होंने तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि 8 जून को दिन के 10:00 बजे जिले भर के NDA कार्यकर्ता सिमरिया पहुँच कर उनका स्वागत अभिनंदन करेंगे। तत्पश्चात वो जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, कार्यकर्ताओं के साथ वो हरहरमहादेव चौक से खुली गाड़ी में सवार होकर मेनमार्केट होते हुए दिनकर भवन पहुंचेंगे।

जहां पहुँचने के क्रम में वो लोगों का अभिनंदन स्वीकारते हुए उन्हें आभार धन्यवाद कहते हुए आगे बढ़ेंगे।

इस पूरे सफर के दौरान जिले के कोने कोने से आये NDA कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे।

जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल रॉय ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पूरे चुनाव के दौरान जदयू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अपार बहुमत से जिताने के लिए कड़ी मेहनत की और उस मेहनत के अनुरूप सफलता भी प्राप्त किया। ठीक उसी प्रकार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पहली बार बेगूसराय आगमन पर जदयू की ओर से उनके स्वागत व अभिनंदन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिस प्रकार से बेगूसराय में एक अपार जन समर्थन पाकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने एक नया इतिहास लिखा है ठीक उसी प्रकार से गिरिराज सिंह के स्वागत के दिन भी एक नया इतिहास लिखा जाएगा।

लोजपा जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान ने कहा कि बेगूसराय सूबे समेत संपूर्ण राष्ट्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है और उस पहचान को अधिक प्रगाढ़ता देने के लिए जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगूसराय की महत्ता को देखते हुए बेगूसराय से नवनिर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह को अपने केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी। वह बेगूसराय को दिया जाने वाला अविश्वसनीय सम्मान है।

मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अमरेन्द्र अमर, पूर्व महापौर संजय कुमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम सिंह, महामंत्री द्वय कृष्णमोहन पप्पू, राजीव वर्मा, जद यू के रामविनय सिंह, एहतेशामूल अंसारी, विकास कुशवाहा, भाजपा के नीरज शांडिल्य, मृत्युंजय वीरेश,निरंजन कुमार, शुभम कुमार सहित अन्य राजग के नेता उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed