Sun. Jul 20th, 2025

ई-रिक्शा से टकराई टाटा- 407 :: मैके पर ही दो लोगों की मौत, पाँच घायल

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

तेज रफ्तार हमेशा ही खतरनाक होती है। उसमें भी जब फोरलेन अर्ध निर्मित अवस्था में हो। अब इस सड़क पर तेज रफ्तार से चलना खतरनाक ही साबित होगा। क्योंकि एनएच पर कहीं-कहीं निर्माण कार्य होने से कही रोड अच्छा है तो कहीं पर गड्ढा बना हुआ है। जिस जगह रोड का कालीकरण कर दिया गया है। वहां पर गाड़ी तेज रफ्तार से चलाया जाता है। जबकि हर जगह डिवाइडर भी नहीं दिया गया है। निर्माण कार्य इतना धीमी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

NH-31 पर तेज रफ्तार ने आज 2 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि टाटा 407 ट्रक ने ई रिक्शा में जबरदस्त ठोकर मार दिया। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला और चालक की जहां मौत हो गई वहीं पाँच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना लाखों थाना क्षेत्र के लाखों बांध के निकट एनएच 31 की है। इस घटना से नाराज लोगों ने एनएच को जाम कर दिया है। खबरों के अनुसार ई-रिक्शा लाखों से बेगूसराय जा रही थी। इसी दौरान बेगूसराय से लाखों की ओर आ रही तेज रफ्तार टाईल्स लदी टाटा 407 ने ई-रिक्शा को जबरदस्त ठोकर मारते हुए पलट गई।

ई रिक्शा पर सवार लाखों निवासी 50 वर्षीय चुनचुन देवी और 40 वर्षीय चालक अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस घटना की सूचना पर लाखों ओपी पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed