Thu. Apr 24th, 2025

आरक्षी अधीक्षक ने किया 35 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर

मुंगेर ::–

प्रेम कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार ::–

मुंंगेर के आरक्षी अधीक्षक गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 35 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नए प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है।

जिसमें थानाध्यक्ष व ओ०पी० अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किए गए।

पुलिस पदाधिकारियों में
संतोष कुमार को हवेली खड़गपुर का थानाध्यक्ष,
विनायक कुमार सिंह को मुफस्सिल थाना का थानाध्यक्ष,
पूनम सिन्हा को महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं रंजन कुमार को प्रभारी उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र,मुंगेर,
पंकज कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय, मुंगेर,
सुनील कुमार सिंह को प्रभारी जनशिकायत कोषांग में पदस्थापित किया गया है।
स्वयं प्रभा को वासुदेवपुर ओ०पी० का थानाध्यक्ष,
मंटू कुमार सिंह को सफियाराय ओ०पी० का थानाध्यक्ष,
कमल किस्कू को लड़ैयाटाड़ थाना का थानाध्यक्ष,
ललित कुमार को शामपुर ओ०पी० का थानाध्यक्ष,
सर्वजीत कुमार को धरहरा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
ब्रजेश कुमार सिंह को प्रभारी लॉग्गर सेल सह सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर सह पुलिस अवर निरीक्षक साइबर सेल मुंगेर, अतिरिक्त प्रभार परिवहन शाखा पुलिस केंद्र मुंगेर, अंजुम होला खां को थानाध्यक्ष यातायात मुंगेर, प्रवीण झा को त्वरित विचारण शाखा, उत्तम कुमार को कासिम बाजार थाना में पदस्थापित किया गया है।
मुंगेर जिला के निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सामने अंकित पुलिस प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया गया है। गौरव कुमार को कोतवाली थाना, विजय कुमार यादवेन्दु को अपर थाना अध्यक्ष कोतवाली, पवन कुमार सिंह को मुफसिल थाना, नरेश कुमार को मुफसिल थाना, अमरेंद्र नारायण सिंहा को प्रभारी गोपनीय शाखा मुंगेर, लाल बहादुर सिंह को कासिम बाजार थाना, वजीर खां को बरियारपुर थाना, सुनील सिंह को अपर थाना अध्यक्ष पूरब सराय, सुनील कुमार शुक्ला को अपर थानाध्यक्ष टेटिया बम्बर ओ०पी०, विनोद दास को शामपुर ओ०पी०, विनोद कुमार चौधरी को जमालपुर थाना, अरविंद कुमार सिंह को बरियारपुर थाना, मनन कुमार सिंह को वासुदेवपुर ओ०पी०, रामानंद उरांव को परिवहन शाखा पुलिस केन्द्र मुंगेर, भोला कुमार क़ जमालपुर थाना, मोहम्मद रफीक आलम को कोतवाली थाना, हरिशंकर सिंह को नया रामनगर थाना, मंटू कुमार को टेटिया बंबर ओ०पी०, संतोष कुमार को हेमजापुर ओ०पी० और नृपेंद्र कुमार सिंह को धरहरा थाना में पदस्थापित किया गया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed