Thu. Apr 24th, 2025

घर के दरवाजे पर सोए बीजेपी नेता की निर्मम हत्या

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर-किरतपुर निवासी गोपाल सिंह की हत्या सोए अवस्था में कर दी गयी।

घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, उसी दौरान अपराधियों ने रॉड से हमला कर घटना को अंजाम दिया।

मृतक भाजपा के पंचायत अध्यक्ष बताए जाते हैं। अपराधियों ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार अपने घर के बाहर सो रहे थे, उसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अहले सुबह करीब तीन-चार बजे  सुबह में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है। इसका पता नहीं लग सका है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

इस घटना से गांव वाले अचंभित हैं। ग्रमीणों में मातम और आक्रोश का माहौल है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed