बखरी :: बेगूसराय ::-
विजय श्री ::–
बखरी प्रखंड के सलौना गांव में आज शनिवार को करंट लगने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बारे में बताया गया कि सलौना पंचायत के वार्ड न0- 11 निवासी नागेश्वर दास उर्फ नागो दास के घर की छत पर छड़ बांधने का काम किया जा रहा था।
छड़ बांधने के क्रम में लोहे की रॉड बिजली की नंगी तार से छू गया। जिसके कारण 2 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। जिससे दोनों मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई।
मृतक की पहचान बखरी वार्ड न0 4 रामपुर निवासी स्वर्गीय रामेश्वर दास के पुत्र राम सुंदर दास तथा सलौना पंचायत के वार्ड न0 11 निवासी भगलु साह के पुत्र प्रभु साह बताया जाता है।
घटना होते ही तुरन्त लोगों ने दोनों मजदूरों को बखरी पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना के पुलिस बल पीएससी पहुचकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया।
यह सूचना मिलते ही गाँव व आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया। पीएचसी परिसर में पहुंचे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।
आपको बताते चलें कि जिले में ऐसी घटनाएं विगत कुछ महीनों में कई बार हो चुका है। लेकिन तब भी घर बनाने के समय सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा जाता है। मजदूरों की मौत हो जाया करती है।