Sat. Jul 19th, 2025

कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, सच्ची निष्टा, दृढ़ संकल्प की जीत है… संजय सिंह

बेगूसराय ::–

एनडीए के अपार सफलता से समर्थकों में काफी खुशी देखी गई है। जीत के बाद से ही जश्न का दौर लगातार जारी है।

संपूर्ण राष्ट्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को मिले अपार जनसमर्थन पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह जीत लोकतंत्र के प्रति सच्ची आस्था व निष्ठा रखने वाले लोगों की जीत है। सबका साथ सबका विकास के जिस मूल मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी पिछले 5 वर्षों से कार्यरत रहे उसी मूल मंत्र के आधार पर भारतीय जनमानस ने उस कड़ी में सबका विश्वास भी जोड़ा।

बेगूसराय में NDA उम्मीदवार गिरिराज सिंह की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि बेगूसराय की राष्ट्रवादी जनता टुकड़े टुकड़े गैंग को कभी स्वीकार नही करेगी। यह जीत बेगूसराय में पिछले कार्यकाल में हुए विकास की जीत है। जनता की विश्वास की जीत है। व कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, सच्ची निष्टा, दृढ़ संकल्प की जीत है।

वही दूसरी तरफ कल जीत के जश्न मना रहे पटेल चौक निवासियों पर भाकपा प्रत्याशी के उकसावे पर उसके समर्थकों के द्वारा किए गए हमले की निदा करते हुए कहा कि वामपंथ सदैव से खूनी राजनीति के दम पर अपना अस्तित्व ढूंढती रही है। चुनाव के दरम्यान भी कई दफा बेगूसराय की भोली भाली जनता पर स्वयं लाठी का प्रयोग और अपने कार्यकर्ताओं से कह कर की जनता की पिटाई करवाई।

इस प्रकरण में पूर्व भाकपा सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह का वक्तव्य हास्यास्पद है, उनके द्वारा यह कहा जाना कि भाजपा और बजरंग दलों के कार्यकर्ताओं ने पराजित उम्मीदवार पर हमला किया, घोर आपत्तिजनक है। ऐसे बयान की कल्पना हम बुजुर्ग नेता से नही करते हैं। हम बेगूसराय जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आपराधिक घटनोओं का संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्यवाई करे।

वामपंथ पूरे विश्व पटल से नकार दिए गए हैं। अफजल के यारों को मुँह की खानी पड़ी और बिहार में जंगल राज लाने वाले पार्टी की बेगूसराय सहित लगभग सभी जिलों में जमानत जफ़्त हो गया।

बिहार में NDA के ऐतिहासिक जीत 40 में से 39 सीटों पर जीत के लिए विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय एवं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को बहुत बहुत धन्यवाद। जिनके नेतृत्व में एक बार पुनः बिहार विकास की पटरी पर दौड़ेगी।

बेगूसराय के ऐतिहासिक शानदार विजयी परिणाम देने में सफल सभी भाजपा-जद यू-लोजपा सहित राष्टवादी विचारों से ओत-प्रोत सभी बंधुओं को बधाई, अभिनंदन।
जिनके अथक प्रयास से बेगूसराय कलंकित होने से बचा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed