वीरपुर :: बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
नौलागढ़ में आयोजित 11 दिवसीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक रीति रिवाज के साथ किया गया।
अयोध्या व वाराणसी से आये 125 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
वहीं यज्ञ मेला का विधिवत उद्घाटन मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष राम सेवक दास त्यागी ने बताया कि मेला में आनेवाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु मौत का कुआं, झूला, ब्रेक डांस, मीना बाजार आदि की व्यवस्था की गई है।
इस महायज्ञ में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रामलीला, रात 9 बजे से रासलीला व संध्या 5 बजे से रात 9 बजे तक प्रवचन की व्यापक व्यवस्था की गयी है।
इस मौके पर नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धनकु, डॉ राम यतन सिंह, डॉ स्वाति कुमारी, किसान राम सागर सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू पासवान, सरपंच विश्वनाथ पंडित, वीरसेन विक्रम, नवीन सिंह आदि उपस्थित थे।