Tue. Sep 1st, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंडियनऑयल की बरौनी रिफाइनरी ने खेल भावना के तहत साइक्लोथॉन का किया आयोजन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बरौनी रिफाइनरी द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के बीच शारीरिक उपयुक्तता को बढ़ावा देने तथा खेल भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 30 अगस्त 2026 को एक उत्साहपूर्ण साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, श्री सत्य प्रकाश, द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (परियोजना एवं कोर ग्रुप) श्री संजय रायजादा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री भास्कर हजारिका, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), श्री हंसराज गनवीर, मुख्य महाप्रबंधक (कोर ग्रुप) श्री राजू मशाहारी सहित वरिष्ठ प्रबंधन, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

साइक्लोथॉन का आयोजन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। “हॉकी के जादूगर” के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद ने भारत को वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अपने शानदार कैरियर में 400 से अधिक गोल किए।

साइकिल रैली की शुरुआत रिफाइनरी गेस्ट हाउस से हुई और यह बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी। लगभग 75 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइक्लोथॉन में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शारीरिक गतिविधि तथा दैनिक जीवन में खेल मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। इस प्रकार की पहलों के माध्यम से बरौनी रिफाइनरी अपने कर्मचारियों को सक्रिय, स्वस्थ और प्रेरित रहने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती रही है। यह जानकारी
अर्पिता पटेल, कॉर्पोरेट संचार अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed