न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय में कृषि यांत्रीकरण मेला 2025 के दूसरे दिन विभिन्न विभागों द्वारा किसानों के उपयोगी जानकारियाँ एवं तकनीकी सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता बेगूसराय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा किया गया।
मेले के दूसरे दिन आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। पावर वीडर, मल्टी-क्रॉप थ्रेशर, रीपर-कंबाइनर (4 व्हील एवं 3 व्हील), पम्पसेट तथा मैनुअल एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंट किट सहित विभिन्न कृषि यंत्रों की कुल 18.00 लाख रुपये की खरीदारी की गई, जो जिले में कृषि यांत्रिकीकरण के प्रति किसानों की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।

इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी, बेगूसराय ने उद्यान विभाग की सभी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं, अनुदान प्रावधान एवं तकनीकी हस्तक्षेप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई गई।
समापन के मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, द्वारा सभी किसानों, प्रदर्शकों, विभागीय पदाधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

