न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत 10 लाख महिलाओं को 10- 10 हजार रुपए प्रति लाभुक के अनुसार 10 करोड़ रूपये डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, माननीय विधायक तेघड़ा श्री रजनीश कुमार, माननीय महापौर नगर निगम श्रीमती पिंकी देवी, निदेशक डीआरडीए, जिला परियोजना समन्वय इकाई, जीविका, सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
रोजगार प्रारंभ करने के उपरांत महिलाओं को आवश्यकता अनुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अब कुल 1,45,84,882 लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बताया कि आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 10 लाख महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित किया गया है, जिसमें बेगूसराय जिले के लगभग 25000 महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित किया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी आय बढ़ाने तथा परिवार के बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल साबित हो रही है। अब तक बेगूसराय जिले के 4.38 लाख महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित किया जा चुका है।
इस राशि से महिलाएं अपना रोजगार प्रारंभ कर सकती है, इसके उपरांत उन्हें 2 लाख की राशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा सभी प्रखंडों, नगर परिषद क्षेत्रों, सभी ग्राम संगठनों एवं संकुल संघों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

