Wed. Dec 24th, 2025

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी में आज 26 नवंबर 2025 को सम्मेलन कक्ष में पूरे सम्मान और प्रतिबद्धता के साथ संविधान दिवस मनाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश द्वारा किया गया। जहाँ कार्यकारी निदेशक ( परियोजना एवं कोर ग्रुप) श्री संजय रायज़ादा की उपस्थिति में सभी मुख्य महा प्रबंधकगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को अपनाने की याद में संविधान दिवस मनाया जाता है, जिसे ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. बी. आर. अंबेडकर की छत्रछाया में इसे तैयार किया गया था। भारत सरकार ने 2015 में एक राजपत्र अधिसूचना के ज़रिए 26 नवंबर को औपचारिक तौर पर संविधान दिवस घोषित किया था।

इसके अलावा, रिफाइनरी के सभी विभागो ने भी अपने अपने विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी देखने को मिली और देश की एकता और संवैधानिक ज़िम्मेदारी का संदेश सुदृढ़ हुआ।


बरौनी रिफाइनरी औपचारिक व्यवहार और कामकाज के सभी पहलुओं में संविधान में दी गई भावना, आदर्शों और सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed