न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार, पटना तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) सेपक टकरा बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

प्रतियोगिता में बिहार एवं सभी नौ प्रमंडल की टीम शामिल हुई। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर 14 के फाइनल में पटना ने सारण को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मुंगेर प्रमंडल की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर 17 के फाइनल में पटना ने मगध को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया जबकि तिरहुत और मुंगेर की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अंडर-19 में पटना ने सारण को हराकर ट्राफी अपने नाम किया वहीं मुंगेर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

सेपक टकरा खेल के बारे में जाने….
सेपक टकरा एक दक्षिण-पूर्वी एशियाई खेल है जिसे “किक वॉलीबॉल” भी कहा जाता है। इसमें वॉलीबॉल की तरह, खिलाड़ी हाथ का उपयोग नहीं कर सकते, बल्कि गेंद को केवल अपने पैरों, घुटनों, छाती और सिर से मारते हैं। यह खेल एक बैडमिंटन कोर्ट जैसे कोर्ट पर खेला जाता है, जिसके बीच में एक नेट होता है, और इसमें रतन या सिंथेटिक गेंद का उपयोग किया जाता है।
इस अवसर पर विजयी टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता को संचालित कर रहे तकनीकी पदाधिकारीयों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व सेमी फाइनल और फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी, बेगूसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रविशंकर कुमार,सेपकटकरा के राज्य कोषाध्यक्ष श्री करुणेश कुमार,जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार,रंधीर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री श्याम कुमार सहनी ने कहा कि बेगूसराय जिला निरंतर राज्यस्तरीय खेलों का आयोजन कर रहा है इसी कड़ी में तीन दिवसीय सेपकटकरा खेलों का सफल आयोजन किया गया है। बेगूसराय जिला वासियों को यह खेल देखने, सीखने, समझने के साथ इसे खेल कर आगे बढ़ने और बढ़ाने का अवसर मिला है। आगे बेगूसराय में राज्य स्तरीय फुटबॉल का आयोजन होना है।

इस अवसर पर बेगूसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच में आकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की सलाह दी तथा खेलों में करियर बनाने हेतु प्रयासरत रहने को कहा।
सेपकटकरा के राज्य कोषाध्यक्ष श्री करुणेश कुमार ने कहां की बिहार के लिए यह खेल नया है लेकिन इसमें काफी संभावनाएं मौजूद हैं। बेगूसराय के खिलाड़ी युवा अभी से जुड़े और इसमें आगे बढ़े। सफल आयोजन हेतु इन्होंने जिला प्रशासन और खेल विभाग बेगूसराय के प्रति आभार प्रकट किया।।
इस अवसर पर नेशनल रेफरी सोमेश्वर शर्मा, सचिन चंद्र, सलोनी बरियार, अंबा शंकर, स्टेट पैनल रेफरी अजीत कुमार विक्की कुमार अमित प्रकाश सोनू कुमार जयवीर सिंह स्पर्श सिंह अनूप कुमार स्नेहा वर्मा तथा सोनाली कुमारी ने आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न करवाया।

आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक शशिकांत कुमार, शुभम कुमार, ब्रजेश कुमार, पिंकी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रूपम कुमारी, चंदा कुमारी, बबिता कुमारी, बबलू कुमार सोनू कुमार झा सहित अन्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

बेगूसराय जिला खेल समझौता विश्वजीत कुमार ने बताया कि कल से गांधी स्टेडियम में ही राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) फुटबॉल बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवासन की व्यवस्था बीपी उच्च विद्यालय में की गई है।

