Mon. Oct 20th, 2025

वर्ल्ड क्लास में नॉमिनेटेट, महिलाओं पर जुल्म और गंदगी का आलम, बेगूसराय स्टेशन पर शर्मनाक हालात उजागर

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;

 

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

वर्ल्ड क्लास में नॉमिनेटेट स्टेशन की कहानी, महिलाओं पर जुल्म और गंदगी का आलम यह हाल बेगूसराय स्टेशन की। जिसका शर्मनाक हालात उजागर किए है बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. मीरा सिंह ने। पिछले देर रात अपने जनसंपर्क अभियान से लौटते समय बेगूसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वर्षों से वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के वादों के बीच उन्होंने सोचा कि स्थिति में कुछ बदलाव अवश्य हुआ होगा। लेकिन स्टेशन की वास्तविक स्थिति देखकर वे स्तब्ध रह गईं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्टेशन परिसर में खुले गंदे नाले, सड़ा हुआ पानी और मच्छरों का जमाव है, जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
चारों ओर गंदगी और बदबू का आलम है, कोई व्यवस्थित शौचालय की व्यवस्था नहीं है। स्टेशन परिसर का बड़ा हिस्सा घुप्प अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे यात्रियों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।

उनको स्थानीय नागरिकों ने बताया कि स्टेशन पर तैनात कुछ कर्मचारियों का रवैया यात्रियों के प्रति अपमानजनक और हिंसक है। वे आए दिन दूर-दराज़ से आए लोगों को परेशान करते हैं, गाली-गलौज करते हैं, और यात्री सुविधा के नाम पर मनमानी करते हैं।

महिला यात्री पर RPF/GRP अधिकारी द्वारा बर्बर हमला
निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रवेश द्वार पर एक दर्दनाक घटना ने सबको झकझोर दिया। एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में रोती-बिलखती मिली। उसका हाथ सूजा हुआ था और खून बह रहा था। डॉक्टर होने के नाते डॉ. मीरा सिंह ने तुरंत सहायता की और कारण पूछा।
महिला ने बताया कि उसे स्टेशन पर तैनात एक RPF/GRP अधिकारी ने बेरहमी से पीटा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं स्टेशन पर लगातार घटती रहती हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती।
डॉ. मीरा सिंह ने उक्त महिला को अपने अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया, लेकिन उन्होंने गहरी चिंता जताई कि आम महिलाओं और यात्रियों के साथ इस तरह की घटनाएँ प्रतिदिन घटित हो रही हैं।

डॉ. मीरा सिंह ने सरकार और स्थानीय विधायक से जवाब मांगा है डॉ. मीरा सिंह ने कहा:
“सैकड़ों करोड़ रुपये की अमृत भारत योजना का पैसा कहाँ जा रहा है? जिस स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के वादे सालों से किए जा रहे हैं, आज वह गंदगी, अंधेरे, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार की मिसाल बना हुआ है। यह न केवल प्रशासन की नाकामी है बल्कि जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता का भी प्रतीक है।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला महिला सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा है, और ऐसी घटनाओं पर चुप्पी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“सरकारी कर्मचारी जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात हैं, अगर वही महिलाओं को पीट रहे हैं, गालियाँ दे रहे हैं, तो यह व्यवस्था पर कलंक है। महिलाओं को अपमानित करने का लाइसेंस अब किसी को नहीं मिलेगा। जनता जवाब मांगेगी।”

आम आदमी पार्टी की माँगें
1. बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर हुई महिला पर हमले की घटना की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो।
2. दोषी RPF/GRP अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाए।
3. स्टेशन परिसर की गंदगी, अंधेरा और दुर्व्यवस्था को ठीक करने के लिए तत्काल समयबद्ध कार्य योजना बनाई जाए।
4. यात्री सुविधा और महिला सुरक्षा के लिए स्वतंत्र निगरानी तंत्र की स्थापना हो।

बेगूसराय की बेटियाँ अब खामोश नहीं रहेंगी”
डॉ. मीरा सिंह ने स्पष्ट कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक महिला की नहीं — हर माँ, बहन और बेटी की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई है।
वर्षों से चली आ रही लापरवाही और भ्रष्टाचार का अब अंत होगा।
“अब जनता झूठे वादों से नहीं, काम से जवाब मांगेगी। वर्ल्ड क्लास झूठ नहीं चलेगा — जवाबदेही तय करनी ही होगी।” यह बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed