बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे भीड़ ने दो अपराधियों को निशाना बनाया। जिसमें पन्हास निवासी एक्स आर्मी शिव शंकर पाण्डेय के पुत्र 28 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई। जबकि पन्हास के ही राजेश कुमार सिन्हा के पुत्र संदीप कुमार घायलावस्था में जीवन मौत के बीच जूझ रहा है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में पुलिस की देखरेख में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि भीड़ के शिकार बने दोनों युवक साथी थे। जो भर्रा गाँव पहुंचे थे। कुछ लोग मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देख रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन लोगों को इसकी भनक लग गई और मौके पर ही मॉब लिंचिंग हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि विरोध के स्वर को दबाने और दहशत फैलाने की नियति से इन युवकों ने वहां फायरिंग भी की थी। जिससे गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
गुरुवार की रात भी मृतक अमन कुमार अपने साथी संदीप के साथ मोटर साइकिल से वहां पहुंचा था। लेकिन शोर मचने पर ग्रामीण सब जमा हुए तो दहशत फैलाने की नियति से फायरिंग कर दी, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और लाठी- डंडे, ईट पत्थर से हमला कर कुचल दिया।
पुलिस को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर घायल अवस्था में संदीप को अपने कब्जे में ले लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद ने बताया कि इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गाँव में स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। जिससे दूसरे युवक की जान बच गयी। अन्यथा भीड़ दूसरे अपराधी संदीप कुमार की भी जान ले लेती।
पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वही जख्मी बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
खबरों के अनुसार मृतक अमन कुमार पर बाइक लूट सहित लगभग आधे दर्जन मामले दर्ज हैं।
मृतक के साथी घायल संदीप कुमार सिन्हा ने सदर अस्पताल में पुलिस को बताया कि मृतक अमन कुमार गांजा पीने का आदी था। गांजा खरीदने के लिए भर्रा गांव पहुंचा था। जहां पूर्व से घात लगाए उसके दुश्मनों ने पिस्तौल एवं ईंट और पत्थर से उन लोगों पर हमला कर दिया, जिससे अमन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस द्वारा भर्रा गांव के 7 लोगो को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में ललन पासवान, दुखो पासवान, राम उदय पासवान, अमित कुमार पासवान, राजेश पासवान व विजय पासवान, ब्रजेश कुमार पासवान शामिल है।