Wed. Aug 6th, 2025

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महान क्रांतिकारी उधम सिंह की शहीद दिवस, शहीद स्थल पर मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह देश की आजादी के दिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए, मौत को गले लगा लिया। उधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को पेंट लीवर जेल में फांसी दे दी गई। ऐसे महान क्रांतिकारी को शत-शत नमन।


इस अवसर पर पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पहली पंक्ति के क्रांतिकारी थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को छक्के छुड़ा दिए और जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला इंग्लैंड में जाकर लिए।
नगर निगम के उपमेयर अनिता राय ने कहा कि उधम सिंह प्रखर क्रांतिकारी थे। उनका संपूर्ण जीवन भारत माता की रक्षा में शहीद हो गए। उधम सिंह जलियांवाला बाग में बहुत अधिक दुखी हुए थे और दुनिया के सामने उन्होंने जनरल को इंग्लैंड में जाकर मार गिराए।

उमेश राय वार्ड परिषद ने कहा कि जलियांवाला बाग की घटना को याद करते हुए जनरल को इंग्लैंड में जाकर मार गिराए ऐसे क्रांतिकारी को मेरा शत-शत नमन।

इस अवसर पर राजेंद्र महतो जिला अध्यक्ष जेपी सेनानी, सुनीता देवी जेपी सेनानी महिला सचिव, रामनरेश शर्मा उर्फ मुन्ना, रवि शंकर पोद्दार गांधी जैन स्वराज पार्टी के नगर अध्यक्ष राजकुमार वार्ड परिषद, पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति, अरुण कुमार, घाटो सिंह अनेक गनमैन व्यक्ति ने शहीद उधम सिंह के तेल चित्र पर माल्यार्पण की और उनको नमन किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed