Sun. Jul 13th, 2025

बेगूसराय जिला भरोत्तोलन संघ के नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, राजकिशोर सिंह बने अध्यक्ष

 

 

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@डॉ रजनीश भास्कर एवं अनुपमा सिंह बनी उपाध्यक्ष

बेगूसराय में जिला भरोत्तोलन संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में बिहार भरोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष सह सीतामढ़ी जिला भरोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अमिय कश्यप उपस्थित थे।
कुल ग्यारह (11) सदस्य कार्यकारी समिति का चुनाव होना था जिसके लिए केवल ग्यारह 11 नामांकन फॉर्म ही सबमिट हुए। चूंकि जितने पदो पर चुनाव होना था, केवल उतने ही नामांकन उस पद पर आये, इसलिए सभी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:-

राजकिशोर सिंह (अध्यक्ष), डॉ रजनीश भास्कर एवं अनुपमा सिंह (महिला) (उपाध्यक्ष), अभिषेक कुमार (सचिव), रोहन कुमार (कोषाध्यक्ष), गौरव आनंद एवं पंकज कुमार (संयुक्त सचिव) और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरजीत कुमार, देवानंद सिंह, शालिनी कुमारी (महिला) एवं खुशबु कुमारी (महिला) का चुनाव हुआ। पूर्व सचिव भूपति गौतम जो कि एसोसिएशन के एथलीट कमीशन के अध्यक्ष थे उनको कार्यकारी समिति में पदेन सदस्य शामिल किया गया।

अध्यक्ष बने राजकिशोर सिंह ने कहा कि हमसब मिलकर भारोत्तोलन के क्षेत्र में बेगूसराय की खेल से जुड़ी प्रतिभा को आगे बढ़ायेंगें। उन्होंने कहा कि अब खेल कूद से जुड़कर भी युवा देश दुनिया में नाम कमा सकते हैं किंतु इसके लिए हमसब अभिभावकों को भी आगे आना पड़ेगा।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. रजनीश भास्कर ने कहा कि आज बेगुसराय के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना मजबूत पहचान बनाई है और जिले का नाम रोशन किया है। पर्यवेक्षक अतुल कुमार, सिने अभिनेता एवं ज्योतिषचार्य अरुण शांडिल्य, सतीश कुमार ने नवचयनित सदस्यों का अंगवस्त्र एवं फूलमाला से स्वागत किया और बधाई दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed