न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वावधान में सहरसा जिला लगोरी संघ के द्वारा 17 एवं 18 मई 2025 को बनगांव, सहरसा में आयोजित हो रहे प्रथम बिहार राज्यस्तरीय जूनियर लगोरी अंडर-19 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बेगूसराय गर्ल्स अंडर-19 लगोरी की 15 सदस्यीय टीम बेगूसराय रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
https://www.facebook.com/share/v/16FhyQ7fau/
इससे पूर्व खिलाड़ियों को डॉक्टर गीता कुमारी के द्वारा जर्सी प्रदान किया गया। इस अवसर पर लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव रंधीर कुमार, बेगूसराय जिला लगोरी संघ के सचिव वागीश आनंद, संयुक्त सचिव मंजेश कुमार, कोच पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इस इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर गीता कुमारी ने कहा कि लगोरी भारत का देसी वह प्राचीन खेल है। जिसे लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने पूरे राज्य में जिंदा करने का कार्य किया है। इस खेल के खिलाड़ियों के बीच में आकर हमें अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं। हमारा प्रयास होगा कि लगोरी टीम के खिलाड़ियों को यथासंभव सहयोग किया जा सके।
इस अवसर पर लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार ने कहा कि बिहार में पहली बार जूनियर लगोरी गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे बिहार से 16 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य के लिए किया जाएगा, जो आगामी 5 से 7 जून 2025 तक नासिक में आयोजित लगोरी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
बेगूसराय जिला लगोरी संघ के संयुक्त सचिव मंजेश कुमार ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि बेगूसराय जिला लगोरी की टीम बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिए निरंतर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व भी बेगूसराय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, आशा है इस बार भी यहां के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जिले और गांव का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को सहयोग करने के लिए डॉक्टर गीता कुमारी का आभार व्यक्त किया।
बेगूसराय लगोरी अंडर-19 गर्ल्स की टीम किस प्रकार है:-
साक्षी सिंह कप्तान करीना कुमारी,करुणा कुमारी, स्वाति कुमारी, सिमरन कुमारी,सुलेखा कुमारी, रितिका कुमारी, आराध्या कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सनचमा कुमारी,सुहानी कुमारी और मनीषा कुमारी।
टीम कोच सुमन कुमारी तथा टीम मैनेजर कशिश दर्शन उर्फ दीप्ति को बनाया गया है।
https://www.facebook.com/share/v/16FhyQ7fau/