न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के सबसे चर्चित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर जिला सहसंयोजक कमल कश्यप और नगर मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन इस बात का प्रतीक है कि अब जेएनयू में वामपंथ अवसान की ओर है। विभिन्न संकायों में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता काउंसिल मेंबर पद पर विजय हुए हैं।
नगर सह मंत्री अमन कुमार , विशाल कुमार और सूरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर शिक्षा जीवन के लिए और जीवन वतन के लिए इस भाव से कार्य करती हैं इसलिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को अपना बहुमूल्य मत देकर शानदार प्रदर्शन किया है।
जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रहलाद कुमार एवं कोऑपरेटिव कॉलेज इकाई अध्यक्ष छोटू कुमार ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता इस बात के लिए संघर्ष करते हैं कि शिक्षा क्षेत्र भ्रष्टाचार से मुक्त हो , इसलिए छात्र-छात्रा हमारी विचारधारा को पसंद करते हैं। इसी कारण देश के विभिन्न परिसरों में हमारी जीत होती है।
जीडी कॉलेज सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार एवं नगर सोशल मीडिया संयोजक सचिन कुमार ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 9 वर्ष बाद इतना शानदार प्रदर्शन किये है। इसके मूल में विद्यार्थी परिषद की भारत केंद्रित विचारधारा एवं सेवा भाव है।
https://www.facebook.com/share/v/1AJrwK1uds/
इस अवसर पर रोशन कुमार, अनमोल,आकाश कुमार, नितीश कुमार ,मंजेश, सौरभ , अभिषेक , अमन, सुमित, आशीष, उज्जवल, कुश , अंकित शिवम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।