न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और समाजसेवी फूलों देवी की 95वीं जयंती पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से 6 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर ने 6 महिलाओं को सहयोगी के साथ सम्मानित किया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। संचालन महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने की।
इस अवसर पर अनीता राय उप मेयर नगर निगम, डॉ रंजना सिन्हा,नूतन देवी वार्ड पार्षद 40, तब्शुम पत्रकार,डॉ सुनीति देवी, मंजू मुखिया को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चादर और गुलदस्ते से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार अग्रवाल पूर्व मेयर ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और हम सब महिलाओं का सम्मान करें जिससे महिलाओं के सम्मान से देश तरक्की करेगी। और आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी समाजसेवी स्वर्गीय फूलों देवी की 95 वीं जयंती पर नमन करते हुए उनके पुत्र शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह और उनकी बहू महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने धन्यवाद देते अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संबोधन में शिक्षक नेता एवं अध्यक्ष जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष महिलाओं को सम्मानित किया गया क्योंकि आज ही के दिन सौभाग्य मेरा है कि मेरी मां का भी जन्म आज ही दिन हुआ था।
इस अवसर पर रविन्द्र पद्दार गांधी ने भी अपनी उपस्थिति दिखाकर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जुल्फकार अली जेडीयू नेता, उमेश रॉय, पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति संयोजक, राज कुमार गुप्ता अध्यक्ष युवा जेडीयू अध्यक्ष,सुनीता कुमारी,ललिता देवी,रिचा कुमारी, कन्हैया कुमार, अनाया कुमारी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।