Wed. Apr 16th, 2025

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला द्वारा सामहो प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति हेतु स्थल निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के क्रम मे माननीय विधायक मटिहानी , अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सामहो, अंचलाधिकारी सामहो एवं अन्य प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सामहो प्रखंड स्थित पंचायत अकबरपुर बरारी के जगनशेदपुर झगड़हा गांव में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया।

सामहो प्रखंड स्थित पंचायत अकबरपुर बरारी के पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया।

सामहो प्रखंड अंतर्गत सामहो थाना भवन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु स्थल निरीक्षण किया गया।

सामहो प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा स्थित निर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद् के पहुच पथ के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया।

सामहो प्रखंड अंतर्गत सलाह सैदपुर बरारी दो पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन खेल मैदान के कार्य प्रगति का स्थल निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा गाव के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजनों से मिलकर समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed