Fri. Jul 18th, 2025

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर बेगूसराय के राजमार्ग-31 पर स्थित सुभाष पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक, श्री मनीष, महापौर श्रीमति पिंकी देवी, उप महापौर श्रीमति अनीता देवी कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी, श्री सत्य प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ प्रशांत राऊत, मुख्य प्रबंधक (कर्मचारी सेवाएँ) श्री नीरज कुमार, जिला प्रशासन बेगूसराय के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बेगूसराय के गणमान्य नागरिकों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री सत्यप्रकाश जी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सबसे प्रेरणादायक और अद्वितीय व्यक्तित्वों में से एक बताया। नेताजी ने देश को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए अद्वितीय साहस और नेतृत्व का परिचय दिया। उनका ‘जय हिन्द’ का नारा भारत की राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक बन गया है। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयास किए। उनकी जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाना उनके महान व्यक्तित्व और अदम्य साहस को सम्मानित करने का एक आदर्श माध्यम है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed