न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आज जब संपूर्ण राष्ट्र उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की उन्नति में अपने सहयोग को सुनिश्चित कर रहा है तो ऐसे मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बेगूसराय के तत्वाधान में भाजपा युवा मोर्चा बेगूसराय के जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी के अध्यक्षता में युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन लोहिया नगर स्थित भारत कोचिंग इंस्टिट्यूट के प्रांगण में किया गया।
इस मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन राष्ट्र के साथ-साथ सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित था और आज ठीक उसी प्रकार उनके विचारों को सरकार करते हुए देश की यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सनातनी मान बिंदुओं के संरक्षण एवं संवर्धन का काम कर रहा है। शिकागो के उस सम्मेलन से लेकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व भारत के उभरते प्रभुत्व ने वैश्विक पटेल पर निश्चित रूप से अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री जी का यह प्रयास है कि भविष्य की पीढ़ियां स्वामी विवेकानंद जी की आदर्श को अपना आदर्श मानकर उनके दिखाएं रास्तों पर चलकर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपनी संपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करें ताकि भारत विश्व गुरु बनने के जिस रास्ते पर अग्रसर है वह फलीभूत हो सके।
मौके पर मौजूद बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन स्वयं में दर्शन है और उसे दर्शन को आत्मसात करने वाले लोग निश्चित रूप से सफल एवं विशेषता पूर्ण जीवन की प्राप्ति करते हैं। सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में अपनी भागीदारी देकर जो अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ते हैं उन सबों का मार्ग केवल स्वामी विवेकानंद जी के दिखाएं रास्तों पर अविरलता से बढ़ता है। सनातन संस्कृति की यही विशेषता है कि वह वसुदेव कुटुंबकम एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के भाव को आत्मसात करता है और इसी भाव के साथ आज माननीय प्रधानमंत्री जी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को गति दे रहे हैं जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है और भारत तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है।
उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संपूर्ण विकास युवाओं के कंधों पर है और आप जब स्वामी विवेकानंद जी के मार्ग पर चलकर अलग-अलग विधाओं में अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे तो निश्चित रूप से भारत दिव्या एवं भव्य होगा जिससे परिकल्पना हमारे आदर्श पुरुषों ने की थी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच पाठन सामग्री का वितरण भी भाजपा युवा मोर्चा बेगूसराय के द्वारा किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पु, मिरतुंजय वीरेश, जिला महामंत्री कुंदन भारती, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार उत्तरी मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर महतो निवर्तमान वर्तमान मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम,अनिल रमन जी, आयुष ईश्वर, मोनू कुमार, सत्यम चंद्र, अविन राज, नितिन कुमार, प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार, बिपिन सिंह एवं अनेकों युवा मौजूद थे।