Sun. Jul 20th, 2025

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साईकिल सवार युवक की घटना स्थल पर मौत

 

वीरपुर ::-

धर्मेंद्र कुमार ::–

बीती रात शनिवार को करीब 10 बजे वीरपुर थाना व खैयपुल के बीच 21 वर्षीय युवक की मौत अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही हो गई।

राहगीर द्वारा वीरपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

उक्त युवक काम कर अपने घर लौट रहा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर सड़क पर गिर गया, वाहन ने उसे बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

मृतक हाफ पैंट व शर्ट पहने था। साथ ही साईकिल में दो गन्ना बंधा हुआ था। वहीं रविवार को मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी उपेन्द्र झा के पुत्र विकास कुमार उर्फ लालू के रुप में की गई।

बताया जाता है कि मृतक रोजाना की तरह बेगूसराय सावित्री सिनेमा हॉल के पास जूस की दुकान से काम करके अपने घर लौट रहा था। वहीं मृतक की पहचान होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। साथ ही पूरे ईलाके में मातमी सन्नाटा छा गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि आज सुबह मृतक की पहचान हुई है। कानूनी प्रक्रिया के बाद लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा जारी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed