Sat. Jul 19th, 2025

बिहार की तकदीर एवं तसवीर, लिखने व बदलने वाले अपने गांव को नही बदल पाए. कैसे ये जाने…

बछवाडा़ (बेगूसराय)::–

 

@ मुख्य सचिव के गांव मे महज़ एक दमकल भी मयस्सर नहीं.

@ वर्ष 2019 मे अबतक लगभग अठारह अग्निकांड हो चुके हैं.

राकेश यादव :~

बछवाडा़ प्रखंड के लोग अपने कौशल के बल पर समुचे बिहार में अपना प्रभाव दिखाते है। मगर स्थानीय मुद्दे की बात पर यही प्रभाव, आभाव में बदल जाता है।

बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिले के सीमा पर बसे इस प्रखंड के लोगों को अग्नि कांडों के समय महज़ एक दमकल बमुश्किल हीं मयस्सर हो पाती है। अनुमंडल व जिला मुख्यालयों से बछवाडा़ के घटना स्थलों पर दमकल भेजें तो जाते हैं। मगर यहाँ पहुंचकर हाथी दांत साबित हो जाता है।

लगभग ग्यारह किलोमीटर की परिधि में बसे इस प्रखंड में हर वर्ष सैकड़ों आशियाना, हजारों हेक्टेयर की फसलें व लाखों करोड़ों की सम्पत्ति जलकर अग्नि कांडों की भेंट चढ़ जाती है। जब इस क्षेत्र में अग्नि कांड की घटना होती है उस समय स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में पुलिस थाने अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को फोन लगाया जाता है। जहां से घटना स्थलों के लिए दमकल तो रवाना कर दिया जाता है । मगर बीस से तीस किलोमीटर के सफर के बाद घटना स्थल पर पहुंने से पुर्व हीं दम तोड़ देती है। तब तक काफी देर हो चुका होता है, और अग्नि कांड लोगों के आशियाने, खेतों की फसलें एवं सम्पत्तियों को लील चुका होता है।

कहने को तो समुचे बिहार की तकदीर एवं तसवीर लिखने वाले बिहार सरकार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विधुत विभाग के चेयरमैन पीके राय एवं कर्पूरी ठाकुर को चुनाव हराकर कई विभागों के मंत्री रह चुके रामदेव राय का गृह क्षेत्र है। मगर खुद इनके गांवों कि तकदीर मे प्रभाव की जगह आभाव ही आती है।

हर साल लोगों द्वारा यह मांग उठती है कि प्रखंड मुख्यालय पर दमकल की व्यवस्था स्थाई तौर पर किया जाए। अश्वासन के बाद भी नतीजा वही ढाक के तीन पात की होती है।

वर्ष 2019 मे अबतक लगभग अठारह अग्निकांड हो चुके हैं। जहां दमकल तो पहुंची थी, मगर तबतक अग्निदेव अपना जौहर दिखा चुके थे।

पुर्व जिला पार्षद रामोद कुंवर, पंसस सिकंदर कुमार, ओमप्रकाश यादव, सीपीआई के अंचल मंत्री भुषण सिंह नें प्रखंड मुख्यालय पर स्थाई रूप से दमकल की व्यवस्था करने की मांग जिला प्रशासन से की है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed