Fri. Jul 18th, 2025

लेट्स इंस्पायर बिहार ने जिला इकाई से लेकर प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया प्रमाण पत्र

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

लेट्स इंस्पायर बिहार की जिला इकाई से लेकर प्रखंड स्तर के विभिन्न संभागों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व देते हुए उन्हें संस्थापक आईजी विकास वैभव द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है। इसको लेकर जीडी कॉलेज के सभागार में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता करते हुए आईजी विकास वैभव ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास को स्थापित करने के लिए युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। अन्यथा एक दूसरे कि सिर्फ आलोचना करते रह जाएंगे और बिछड़ते भी चले जाएंगे।

 

समारोह में शामहो से लेकर सभी 18 प्रखंड से लेटस इंस्पायर बिहार से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेहतर शब्द के आगे पूर्णविराम नहीं लगता है। बिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाते हुए गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना के लिए संगठित प्रयास आवश्यक है।

 

इस अवसर पर जिला मुखिया संघ के मीडिया प्रभारी महेश राय पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ प्रमाण पत्र ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विकास वैभव ने लोगों में बिहार के प्रति जो सकारात्मक सोच विकसित करने का काम कर रहे हैं। उस मुहिम का हिस्सा सभी जनप्रतिनिधि बनना चाहेगे।

मौके पर जिला प्रभारी प्रभाकर राय ने कहा कि प्रमाण पत्र के माध्यम से हम सब को पद नहीं दायित्व मिल रहा है। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। यहां कोई बड़ा छोटा नहीं सभी बिहार में एक बड़े स्तर पर वैचारिक बदलाव के लिए काम आने वाले लोग एकत्रित हुए हैं।

मौके पर नगर प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि अपनी समस्या के लिए हम दूसरों को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। ऐसे में सम्मिलित प्रयास करने की जरूरत है।

लेट’एस इंस्पायर बिहार से स्थापना काल से ही जुड़े समन्वयक ब्रजेश कुमार ने कहा कि हम सब अपने-अपने हिस्से का बिहार को खूबसूरत बनाने का काम करने जा रहे हैं। ऐसे में बेहतर बिहार और विकसित बिहार की कल्पना को साकार होने से कोई रोक नहीं सकता है।

इस अवसर पर सुधीर सिंह, बिहट नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषिकेश, डॉ कुंदन कुमार, राष्ट्रीय स्तर के रेफरी श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, बाघा के अनिल पटेल, बलिया की माधुरी कुमारी एवं श्याम सुंदर सहित अन्य लोगों ने आईजी विकास वैभव को अंग वस्त्र एवं पाग बनाकर सम्मानित किया है।

आयोजन को सफल बनाने में नंदन कुमार सिंह, प्रियम कुमार ,मृणाल भारद्वाज ,सुभाष कुमार ,बिंदु देवी, इंस्पेक्टर रीना झा, संगीता सुल्तानिया, शिक्षिका अर्चना देवी रंजना सिंह सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed