Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय प्रमंडल के सभी डाकघरों एवं उप डाकघरों की संयुक्त बैठक आयोजित

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

आज रविवार को बेगूसराय प्रमंडल के डाक अधीक्षक नीरज कुमार के द्वारा बेगूसराय प्रमंडल (बेगूसराय एवं खगड़िया दोनों जिले) के सभी उप डाकघरों एवं खगड़िया मुख्य डाकघर तथा प्रधान डाकघर बेगूसराय के पोस्टमास्टर एवं सभी डाक सहायकों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

इसमें सभी नये कर्मचारियों से डाक अधीक्षक महोदय के द्वारा आपसी परिचय किया गया।वर्तमान डाक अधीक्षक बेगूसराय डाक प्रमंडल के खगड़िया पूर्वी अनुमंडल में पहली बार डाक निरीक्षक के पद पर अपना योगदान दिए थे। डाक निरीक्षक संवर्ग के पदोन्नति में अपने बैच के ऑल इंडिया टॉपर थे। उनके द्वारा सभी कर्मचारियों से निवेदन किया गया कि डाकघर के ग्राहकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही उन्होंने विभागीय नियम का भी सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।

विदित है कि डाक विभाग के द्वारा दिनांक:13.07.2024 से दिनांक : 19.07.2024 तक डाकघर बचत बैंक एवं सुकन्या खाता खोलने के लिए जनता को जागृत करने के लिए “पीओएसबी ड्राइव” चलाया गया है। इसमें अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के जनता एवं गरीब परिवार के सदस्यों को जोड़ने का उद्देश्य है।

यह जानकारी राम रंजन सिंह,
प्रमंडलीय सचिव, बेगूसराय
सह प्रांतीय अध्यक्ष, बिहार सर्किल अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, ग्रुप- सी ने दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed