न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
22 वी जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता व पांचवी पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता रविवार को टाउनशिप स्थित जुबली हॉल मे देर संध्या सम्पन्न हुई । इस प्रतियोगिता मे कल्याण केन्द्र एकेडमी टाउनशिप की टीम 34 स्वर्ण , 14 रजत व 16 कांस्य पदक जीतकर ऑवरऑल चैम्पियन बनी। जबकि बरौनी ताइक्वाडो क्लब की टीम 12 स्वर्ण 20 रजत व 23 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनी ।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 500 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया था।
इस अवसर पर समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर अनुमंडलाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि हार और जीत , खेल का हिस्सा है । अपनी गलती से सबक लेकर सफलता हासिल की जा सकती है । प्रतिभा को संवर्धित करने हेतु मेहनत , अनुशासन, संकल्प शक्ति आवश्यक है । उन्होने उत्कृष्ट आयोजन हेतु कल्याण केंद्र व जिला ताइक्वांडो संघ को धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक ( तकनीकी ) सुब्रत कुमार सरकार ने कहा कि ताइक्वांडो , जीवन रक्षार्थ खेल है । इस खेल मे रोजगार एवं प्रसिद्धि की अपार संभावनाऐ है । बरौनी रिफाइनरी , जिले मे खेल एवं खिलाडियो के संवर्धन हेतु प्रयत्नशील है ।
बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि कल्याण केंद्र का क्रियाकलाप प्रशंसनीय है । आगे उन्होने कहा कि खेल के माध्यम से ही सामाजिक कौशल का विकास होता है । वर्तमान समय मे लोग लोजिक पर कम व मैजिक भी अधिक विश्वास करते है लेकिन खेल लोजिक के माध्यम से लोगो को अनुशासित बनाता है ।
इस अवसर पर एल पी जी मंडल प्रमुख राकेश कुमार ने कहा कि खेल , तनाव मुक्ति मे सहायक है । खेल को अपनाकर हम जीवन को सुन्दर बना सकते है । उन्होने खिलाडियो के स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामना दी ।
आगत अतिथियो का स्वागत जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन ने किया जबकि संचालन कल्याण केंद्र उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने किया ।विभिन्न क्लब के कोच एवं स्कूल के शिक्षक मे मणिकांत,मो. फुरकान,अनिल कुमार तॉती, मनोज कुमार स्वर्णकार,महेंद्र कुमार,श्याम कुमार राज,श्याम किशोर,नीरज कुमार,सौरव कुमार,पवन कुमार,चंद्रकांत कुमार,रूपेस कुमार, तकनिकी मे प्रमोद राजा, विकेश कुमार,धीरज कुमार को प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया ।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने मे मार्केटिंग डिवीज़न के इण्डेंन गैस बेगूसराय का अहम योगदान रहा ।जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेगे । धन्यवाद ज्ञापन कल्याण केन्द्र सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने किया । इस अवसर पर एल पी जी ( इण्डेन ) प्रबंधक सोनू कुमार , रेल दंडाधिकारी दिव्यांशु कुमार,कल्याण केंद्र कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कनोजिया,खेल संयोजक विश्वजीत कुमार,बच्चो की पाठशाला निदेशक रौशन कुमार, ग्रीन लैण्ड पब्लिक स्कूल निदेशक पंकज कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए ।
*सब–जूनियर बालिका वर्ग में*
*अंडर 20–22 किग्रा भार वर्ग में*
निहालिका कुमारी (बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण व अंजलि कुमारी(बच्चों की पाठशाला) ने रजत,संस्कृति मिश्रा (ऑफ़िसर्स क्लब) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*अंडर 22–24 किग्रा भार वर्ग में* रिद्धि सुमन(कल्याण केंद्र) स्वर्ण, मुस्कान कुमारी कुमारी(कल्याण केन्द्र) रजत , आईरा रहमान(एसएस टाईगर) कांस्य ने कांस्य प्राप्त किया।
*अंडर 24–26 किग्रा भार वर्ग में*
शीतल कुमारी(बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण,कृति कुमारी(जीवन शक्ति तेघडा) रजत,आदिया (माउंट लिट्रा) कांस्य, अज्ञया मिश्रा (बरौनी) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*अंडर 26–29 किग्रा भार वर्ग में*
अनपूर्णा गोप (कल्याण केंद्र) स्वर्ण,मुकीता कुमारी(कल्याण केंद्र) रजत,राखी कुमारी (जीवन शक्ति तेघड़ा) कांस्य, समृद्धि राज (बरौनी) ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
*अंडर 29–32 किग्रा भार वर्ग में* प्रीमिता कुमारी (बीहट) स्वर्ण,दिवायंशी श्रीवास्तव (कल्याण केंद्र) रजत,मोना कुमारी (बरौनी) कांस्य, ईशानी पाठक (कल्याण केंद्र) ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
*अंडर 32–35 किग्रा भार वर्ग में* सिद्धी कुमारी (एसएस टाईगर) स्वर्ण,सुरुचि कुमारी (बरौनी) रजत,अंचल कुमारी,सौवीरा (बरौनी) कांस्य पदक प्राप्त किया ।
*अंडर 35–38 किग्रा भार वर्ग में* नव्या कुमारी (कल्याण केंद्र) स्वर्ण,अभीश्री आनंद (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) ने रजत पदक प्राप्त किया ।
*अंडर 38–41 किग्रा भार वर्ग में* सौम्या रानी (कल्याण केंद्र) स्वर्ण,आशीका (बरौनी) रजत,दिव्या सिंह (एसएस टाइगर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया ।
*अंडर 41–47 किग्रा भार वर्ग में* आकृति कुमारी (बरौनी) स्वर्ण, वर्तिका आनंद (माउंट लिट्रा) ने रजत पदक प्राप्त किया
*कैडेट बालक वर्ग में*
*अंडर 148 सेमी वर्ग में*
अतीश कुमार(जीवन शक्ति) स्वर्ण,अंकुश कुमार(बच्चो की पाठशाला) रजत, मो साहब(एस एस टाइगर) कांस्य व नन्हे राय(उड़ान इंटरनेशनल) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*148–152 सेमी वर्ग में*
देव कुमार(कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,आरव रंजन(कल्याण केन्द्र) रजत,आदित्य कुमार(माउंट लिट्रा) कांस्य व अमन कुमार साह(उड़ान इंटरनेशनल) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*152–156 सेमी वर्ग में*
सोनू कुमार(जीवन शक्ति) स्वर्ण, हंस राज(बीहट) रजत पदक,प्रिंस कुमार(बच्चो की पाठशाला) कांस्य व सत्यम कुमार(एस एस टाइगर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*156–160 सेमी वर्ग में*
मो अली(बरौनी) स्वर्ण,सौरभ कुमार(बीहट) रजत,प्रत्युष बनर्जी (कल्याण केन्द्र) कांस्य व तशिक शब्बीर(एस एस टाइगर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*160–164 सेमी वर्ग में*
उदित कुमार(बीहट) स्वर्ण,अनुराग कुमार(बरौनी) रजत,वंश कुमार(st जॉर्ज) कांस्य व युवराज(जीवन शक्ति) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*164–168 सेमी वर्ग में*
आर्यन राज(बलिया) स्वर्ण,संजीत कुमार(बीहट) रजत,अनिकेत कुमार(बीहट) कांस्य व जय प्रशांत कुमार(कल्याण केन्द्र) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*168–172 सेमी वर्ग में*
कृष कुमार(बलिया) स्वर्ण,आयुष कुमार(बरौनी) रजत, मो समीर राज(बरौनी) कांस्य व ओम राज(बच्चो की पाठशाला) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*172–176 सेमी वर्ग में*
प्रिंस कुमार(बीहट) स्वर्ण,तेजस कुमार(एस एस टाइगर) रजत,शिवम कुमार(उड़ान इंटरनेशनल) कांस्य व राजवीर(कल्याण केन्द्र) ने कांस्य प्राप्त किया।
*176–180 सेमी वर्ग में*
मानव कुमार(st जॉर्ज) स्वर्ण व आयुष राज(कल्याण केन्द्र) ने रजत पदक प्राप्त किया।
*कैडेट बालिका वर्ग में*
*अंडर–144 सेमी लंबाई वर्ग में*
राधा कुमारी(बच्चो की पाठशाला) स्वर्ण,खुशी कुमारी(बच्चो की पाठशाला) रजत व सोनाक्षी(उड़ान इंटरनेशनल) ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
*144–148 सेमी वर्ग में*
पायल कुमारी(बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण,स्वेता कुमारी(जीवन शक्ति) रजत,सपना कुमारी(बलिया) व स्मिता कुमारी (बच्चो की पाठशाला) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*148–152 सेमी वर्ग में*
चाहत प्रिया भारती(बरौनी) स्वर्ण,पल्लवी कुमारी(एस एस टाइगर) रजत,अनन्या पंडित(बरौनी) कांस्य व आरती कुमारी(बरौनी) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*152–156 सेमी वर्ग में*
दीक्षा श्री ओ (एस एस टाइगर) स्वर्ण,रितिका राज(एस एस टाइगर) रजत,स्वाति कुमारी(बलिया) कांस्य व तन्नू श्री(बलिया) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*156–160 सेमी वर्ग में*
तन्नू कुमारी(बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण, आशी शांडिल्य (कल्याण केन्द्र) रजत,अनुष्का भारती(माउंट लिट्रा) कांस्य व श्रृष्टि कुमारी(बलिया) ने कांस्य प्राप्त किया।
*160–164 सेमी वर्ग में*
सुप्रिया (बलिया) स्वर्ण,शकंभरी पांडे(कल्याण केन्द्र) रजत,रिचा कुमारी(बरौनी) कांस्य व दीपा कुमारी(बरौनी) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*168–172 सेमी वर्ग में*
शिक्षा सानवी(कल्याण केन्द्र) ने स्वर्ण पर कब्जा किया।
*जूनियर बालक वर्ग में*
*अंडर–45 किग्रा भार वर्ग में*
प्रिंस कुमार(कल्याण केंद्र) स्वर्ण,सुबोध कुमार (कल्याण केन्द्र) रजत,रौशन कुमार,शिवम कुमार (जीवन शक्ति तेघड़ा) कांस्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*45–48 किग्रा भार वर्ग में*
आलोक कुमार(कल्याण केन्द्र) स्वर्ण, किशन कुमार (बीहट) रजत, गुड्डु कुमार,प्रियांशु कुमार (बलिया) कांस्य ने कांस्य प्राप्त किया।
*48–51 किग्रा भार वर्ग में*
आदित्य राज (कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,आदर्श कुमार (बीहट) रजत,बादल कुमार (बच्चों की पाठशाला), शिवम कुमार (बलिया) ने कांस्य प्राप्त किया।
*51–55 किग्रा भार वर्ग में*
रवीश कुमार(एस एस टाइगर) स्वर्ण,रितिक कुमार(बीहट) रजत,मृत्युंजय कुमार(कल्याण केंद्र ), किंशूल कुमार(माउंट लिट्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*55–59 किग्रा भार वर्ग में*
आस्था(कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,लालसा कुमारी(जीवन शक्ति) रजत,पुतुल कुमारी(बरौनी) कांस्य व पूजा कुमारी(बलिया) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*63–68 किग्रा भार वर्ग में*
प्रिंस कुमार (कल्याण केंद्र) स्वर्ण, मो. फरमान(बरौनी ताइक्वांडो क्लब) ने रजत प्राप्त किया।
*68–73 किग्रा भार वर्ग*
हेमंत कुमार (बरौनी) स्वर्ण, मों. अक्बीर (उड़ान इंटरनेशनल स्कूल) ने रजत, समब्रत भारद्वाज ने कांसंय पदक प्राप्त किया।
*73–78 किग्रा भार वर्ग में*
अंकित कुमार( कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण प्राप्त किया।
*ओभर 78 क़िग्रा भार मे*
राज कुमार (कल्याण केंद्र),अर्णव कुमार (जीवन शक्ति तेघड़ा) ने रजत,अमृत आनंद (बरौनी ताइक्वांडो क्लब) ने कांस्य पदक जीता ।
*जूनियर बालिका वर्ग में*
*अंडर–42 किग्रा भार वर्ग में*
छवि(बीहट) स्वर्ण,अवंतिका कुमारी(कल्याण केन्द्र) रजत,स्वीटी कुमारी(बरौनी) कांस्य व स्वीटी कुमारी(बलिया) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*42–44 किग्रा भार वर्ग में*
जिया कुमारी(कल्याण केन्द्र) स्वर्ण, चंदा कुमारी (बरोनी) रजत, अनु कुमारी (बच्चों की पाठशाला) कांस्य,साक्षी कुमारी(जीवन शक्ति) ने कांस्य प्राप्त किया।
*44–46 किग्रा भार वर्ग में*
तन्नू प्रिया(कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,सुमन कुमारी(बीहट) रजत,गुड्डी कुमारी (जीवन शक्ति) कांस्य व अमृता झा (जीवन शक्ति) ने कांस्य प्राप्त किया।
*46–49 किग्रा भार वर्ग में*
राजनंदिनी(एस एस टाइगर) स्वर्ण,मोनिका कुमारी(बरौनी) रजत,स्नेहा गुप्ता(जीवन शक्ति)कांस्य व रौशनी कुमारी(जीवन शक्ति) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*49–52 किग्रा भार वर्ग में*
आस्था(कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,लालसा कुमारी(जीवन शक्ति) रजत,पुतुल कुमारी(बरौनी) कांस्य व पूजा कुमारी(बलिया) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*52–55 किग्रा भार वर्ग में*
तान्या सिंह(कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,रानी कुमारी(बरौनी) रजत,ऋतु कुमारी(जीवन शक्ति) कांस्य व राजनंदिनी कुमारी(एस एस टाइगर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*55–59 किग्रा भार वर्ग में*
कशिश कुमारी(जीवन शक्ति) स्वर्ण, व रूपा कुमारी(एस एस टाइगर) ने रजत प्राप्त किया।
*59–68 किग्रा भार वर्ग*
थैमम्बनी राज(बरौनी) ने से स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
*63–68 किग्रा भार वर्ग में*
नयनतारा प्रियदर्शिनी( बरौनी) ने स्वर्ण प्राप्त किया।
*सीनियर बालिका वर्ग में*
*अंडर–46 किग्रा भार वर्ग में*
श्रीष्टि कुमारी(कल्याण केंद्र) स्वर्ण,रानी प्रवीण (बरौनी ताइक्वांडो क्लब) रजत,पल्लवी कुमारी,मुस्कान कुमारी(जीवन शक्ति तेघड़ा) कांस्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*49–53 किग्रा भार वर्ग में*
पूजा कुमारी (कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,स्वाति कुमारी (बरौनी ताइक्वांडो क्लब) ने रजत पदक प्राप्त की।
*53–57 किग्रा भार वर्ग में*
प्रविता साहा (कल्याण केंद्र) स्वर्ण,तोफा कुमारी(बलिया) रजत,गीता कुमारी(बलिया)कांस्य व रंजना कुमारी(बरौनी) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
*57–62 किग्रा भार वर्ग में*
श्रेया रानी (कल्याण केन्द्र) स्वर्ण,साक्षी कुमारी (बरौनी) रजत ने पदक प्राप्त किया।
*62–67 किग्रा भार वर्ग में*
दीपेन्ती कुमारी (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण पदक जीती ।
*ओभर 73 किग्रा भार वर्ग में*
ऊर्जा(बरौनी ताइक्वांडो क्लब) ने स्वर्ण,ख़ुशबू कुमारी(कल्याण केंद्र) रजत पदक प्राप्त किया।
*पांचवी पूमसे ताइक्वांडो प्रतियोगिता का परिणाम*
सब-जूनियर बालक एकल वर्ग मे उमंग आजाद (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) स्वर्ण, रिधान प्रजापति (ऑफ़िसर्स क्लब) रजत तथा हर्ष राज (ग्रीन लैंड) ने कांस्य पदक जीता ।
सब-जूनियर बालिका एकल वर्ग मे अवनी रॉय (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) स्वर्ण तथा संस्कृति मिश्रा (ऑफ़िसर्स क्लब) ने रजत पदक जीता ।
सब-जूनियर ग्रुप मे शिवानी कुमारी,सौम्या रानी, नयना कुमारी पांडेय (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण पदक जीती ।
सब-जूनियर पेयर मे संस्कृति मिश्रा, रिधान प्रजापति (ऑफ़िसर्स क्लब) ने स्वर्ण पदक जीता ।
कैडेट बालक एकल वर्ग मे अंश राज (ग्रीन लैंड) स्वर्ण,रौशन कुमार (ग्रीन लैंड) रजत व गौरव कुमार( ग्रीन लैंड) कांस्य ,ओजेश आर्य (बच्चों की पाठशाला) ने कांस्य पदक जीता ।
कैडेट बालिका एकल वर्ग मे कंचन कुमारी (ग्रीन लैंड) स्वर्ण,सोनी कुमारी (ग्रीन लैंड) रजत तथा आशी शाण्डलय ने कांस्य पदक जीती ।
कैडेट पेयर वर्ग मे राजवीर , साकमभरी (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण पदक जीते ।
सीनियर बालक एकल वर्ग मे राजवंशी कुमार (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण तथा अभिषेक कुमार (आइडियल ताइक्वांडो क्लब) ने रजत पदक जीता ।
सीनियर बालिका एकल वर्ग कुमकुम कुमारी (बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण,सोनाली कुमारी(बच्चों की पाठशाला) रजत , क़ीमती कुमारी,ख़ुशी कुमारी (बच्चों की पाठशाला) ने कांस्य पदक जीती ।
सीनियर बालिका ग्रुप वर्ग मे सोनाली कुमारी,ख़ुशी कुमारी,कुमकुम कुमारी ने स्वर्ण पदक जीती ।
सीनियर बालक पेयर वर्ग मे प्रविता साहा , राजवंशी कुमार (कल्याण केंद्र) ने स्वर्ण पदक जीता ।