Mon. Feb 9th, 2026

पहली बारिश ने ही खोल दी नगर निगम की पोल : राजेश श्रीवास्तव

पहली बारिश ने ही खोल दी नगर निगम की पोलएक दिन की पहली बारिश ने ही नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। पुरा शहर एक झटके में जलजमाव की चपेट में आ गया है। पुरा शहर अस्त व्यस्त होने लगा है। सड़कों पर झील सा नजारा है। सड़क टूटने लगी है इससे सड़कों की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। नाला की हालत और भी दयनीय है। नाला है पर ढक्कन नहीं। ढक्कन हैं भी तो समतल नहीं। ऊबड़ खाबर ढक्कन दुर्घटना को दावत दे रहा है। सफाईकर्मियों की कमी और स्थाई सफाईकर्मियों की कमी तथा संसाधन का अभाव नागरिक सुविधा में बाधक है। ये बातें बातें भाकपा माले के नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने नगर निगम में हुए जलजमाव पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा है कि नगर निगम व्यवसायिक दृष्टिकोण का परित्याग कर नागरिक सुविधाओ पर फोकस करे। सिर्फ टैक्स- टैक्स का खेल बन्द कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। उन्होंने आगे कहा कि दर्जनों स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं। उन्होंने नगर निगम से बेहतर नागरिक सुविधा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अन्यथा भाकपा माले नगर कमिटी आंदोलन को बाध्य होगी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed