बछवाड़ा (बेगूसराय) ::–
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। बछवाड़ा प्रखंड के सभी सेक्टर में पोलिंग पार्टी को रविवार रवाना किया गया। सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायगी और शाम 6 बजे तक समाप्त होगा।
चुनाव सम्प्पन करने के लिए लगभग 569 कर्मचारी लगाए गए है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ विमल कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल मतदाताओ की संख्या 1 लाख 23 हजार 921 मतदाता है। जिसमे पुरुष 66254 महिला मतदाता की संख्या 57665 है। ट्रासजेंडर मतदाता की संख्या 2 है।
सभी मतदाताओ के लिए 70 भवन में कुल 128 मतदान केंद्र बनाये गए है। महिलाओ की सुविधा के लिए सभी 128 मतदान केन्द्रों पर एक–एक महिला कर्मी लगाया गया। वही 21 मुश्लिम बाहुल बुथो पर पर्दा नसी महिलाओ को लगाया गया है।
ईवीएम में कोई खराबी आने पर सभी 15 सेक्टर में मास्टर ट्रेनर ईवीएम को तत्काल दुरुस्त करने के साथ ही दूसरी ईवीएम लगाने का काम करेगें।
वही सभी बुथो के जानकारी के लिए प्रखंड कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया। जिसपे फोन कर लोग मतदान की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
800 जवान तैनात कर
चुनाव शांति पूर्वक करने की व्यवस्था की गई है। प्रखंड में 11 संवेदनशील बूथ चिन्हित किये गए है। जिसको लेकर सभी 128 बुथो पर चार-चार अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। सेक्टर पदाधिकारी व 42 पेट्रोलिंग कोलेक्टिंग पार्टी को पांच-पांच जवान नियुक्त किये गए है। सेक्टर पदाधिकारी को पांच-पांच जवान न्युक्त किये गए है।
दियारे के पांच पंचायतो में विधि व्यवस्था व शांति कायम बनाये रखने के लिए प्रशासन के द्वारा घोड़ सवार जवान की व्यवस्था की गई है।
भीषण गर्मी में मतदान कर्मी बेहाल, बूथों पर ससमय पहुँचने में कठिनाइयों का सामना
बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर में रविवार को मतदान से संबंधित थैला लेने पहुंचे मतदान कर्मियों को भीषण गर्मी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कड़ी धुप के बीच मतदान कर्मी जल्द से जल्द अपना थैला रिसीव कर निकलने की जल्दबाजी में दिखे।
वही प्रशासन के दुवारा वाहन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन कुछ बुथो पर वाहन, बूथ तक पहुंच नहीं पाता। जिस कारण पैदल ही मतदान कर्मी चिलचिलाती धुप में लू से बचने के लिए एक से एक जतन करते दिखे।
सबसे पहले दियारा क्षेत्र के लिए रवाना की गई पालिंग पार्टी।
प्रखंड क्षेत्र के दियारे के पांच पंचायत के लिए पोलिंग पार्टी को प्राथमिकता के आधार पर पहले रवाना किया गया। दियारे के चमथा पंचायत के चमथा एक, दो, तीन, विशनपुर, दादुपुरदियारे के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया।
पोलिंग पार्टी के साथ–साथ पेट्रोलिंग पार्टी भी मतदान केंद्र तक साथ-साथ गए।