Thu. Mar 26th, 2026

एसबीएसएस महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

योग करते महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक एवं कर्मचारी

 

बेगूसराय। 21 जून 2024

योग करते महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक एवं कर्मचारी

21 जून को योग दिवस के अवसर पर बेगूसराय के एसबीएसएस महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया। योग दिवस पर विभिन्न योग मुद्राओं को करने के बाद महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग अपने आप में एक दर्शन, एक अभ्यास और अनुशासन है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य और संतुलन स्थापित कर आंतरिक शांति, स्वास्थ्य और ख़ुशी देता है। वहीं महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अरमान आनंद ने कहा कि जिम कल्चर लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचाता है। वहीं योग लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए सहायक होता है। अमरता का जो रास्ता शिव ने पार्वती को बीच समुद्र में ले जाकर बताया था वह योग ही हो सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुंजन, वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. धनञ्जय कुमार, जंतु विभाग की प्राध्यापिका डॉ. महालक्ष्मी सिन्हा, डॉ. आशुतोष भारती शिक्षकेत्तर कर्मियों में अमित कुमार, धीरज कुमार, राजीव कुमार, समीर कुमार, कारी सिंह, कारी ठाकुर, सलित झा, मुन्ना, छात्र रजनीश कुमार, संगम कुमार व अन्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed