Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय में होगी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना, रेशम संस्थान का भी बहुरेंगा दिन

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह
मंत्री बनने के बाद बेगूसराय आते ही बेगूसराय को एक बड़ा उपहार देकर बेगूसराय को टेक्सटाइल्स का हब बनाने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने आज बिहार सरकार के उद्योग विभाग के डायरेक्टर पंकज दीक्षित जॉइंट सेक्रेटरी हैंडीक्राफ्ट अंकित राज के साथ बरौनी औद्योगिक प्रक्षेत्र का दौड़ा कर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके उपरांत रिफाइनरी टाउनशिप स्थित रसियन गेस्ट हाउस में प्रेस को संबोधित किया।


केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि बिहार सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र में 90हजार स्क्वायर फीट जमीन आवंटित किया है। जिसमें नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना की जाएगी। इसे बनने में दो वर्ष लगेगा इसलिए तात्कालिक रूप से हर्ल आवासीय कैंपस में एक परिसर का जन्मदारकर तात्कालिक रूप से वहां पर संस्थान को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय में बिहार सरकार का रेशम संस्थान पूर्व में स्थापित था। जिसका पुनरूद्धार कर सिल्क बोर्ड के लोगों के साथ बैठक कर इसे उन्नत संस्थान बनाऊंगा।
उन्होंने कहा कि कपड़ा मंत्रालय रोजगार मुहैया करने का एक बड़ा विभाग है, जिसमें किसानों के हितों के साथ बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। आगामी 2 वर्षों में बेगूसराय को टेक्सटाइल्स का हब बनाने का हमारा संकल्प है। जो एक साथ किसानों को कपास और जुट के उत्पादन को प्रोत्साहित करेगा, तो दूसरी तरफ बेरोजगारों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आएगा।

कपड़ा मंत्रालय रोजगार का बड़ा अफसर प्रदान करता है अभी 4 करोड़ लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है, जिसे 5 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू , मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सनी, सुनील राम सहित अन्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed