Wed. Feb 12th, 2025

राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी ने किया कमाल, जीता पदक, किया नाम रोशन

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय की बेटी बालिका कुश्ती खिलाड़ी ने राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में बेगूसराय का मान सम्मान बढ़ाया है। बेगूसराय इतिहास में कुश्ती खेल में आज तक सीनियर पदक प्राप्त नहीं हो सका था। लेकिन जूही कुमारी ने पदक प्राप्त कर इतिहास रचने का काम किया।

मालूम हो कि बेगूसराय से राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम बनारस गई और 23 अप्रैल को बक्सर मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हुई थी। जिसमें विभिन्न बालक एवं बालिका ने पदक प्राप्त किए और अपना स्थान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित किए। जिसमें बेगूसराय की दो बालिका खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था।

24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती बालक बालिका प्रतियोगिता में भाग लिए। भारतीय कुश्ती संघ ने उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इंडोर स्टेडियम में हुए हैं।
सचिव सह एनआई एस कोच कुंदन कुमार ठाकुर ने यह भी बताया कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गए थे। उसमें बालिका वर्ग में बेगूसराय से 65 किलो ग्राम मे भगवानपुर जोकिया निवासी पिता श्री प्रभंजन राय ,माता श्री हीरा देवी की पुत्री जूही कुमारी 65 किलोग्राम में सीनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त की। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को हराकर विजय प्राप्त किया।
खास बात यह है कि जूही के पिता नहीं रहने के बावजूद माता के सहयोग और जिला कुश्ती संघ के सहयोग से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त की और इनका सपना है कि कॉमनवेल्थ एशियाई और ओलंपिक में पदक प्राप्त करना। इससे पूर्व भी बेगूसराय की बालिका खिलाड़ी ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने का काम किया।
बखरी प्रखंड के सलोना निवासी श्री मुकेश स्वर्णकार की पुत्री निर्जला कुमारी सब जूनियर और विनोद पुर निवासी मुकेश कुमार के पुत्री जुगनू भारद्वाज ने भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर इतिहास रचने का काम कर चुके है।


निर्जला ने रजत पदक जीतकर जिला ही नहीं बल्कि राज्य का नाम राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने का काम किया। जो 50 वर्षों में कोई नहीं कर सका। निर्जला ने किया और पदक पर कब्जा जमाने में सफल रही। वहीं जुगनू भारद्वाज भी पदक लेने में सफल रही है।
एन आई एस कोच कुंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि जूही कुमारी शुरू से ही प्रतिभावान खिलाड़ी रही है। पूर्व में भी बेगूसराय के खिलाड़ी के तहत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता भी रही।
आज मेहनत के कारण पदक में बदल गई और इतिहास रचने का काम किया। इस उपलब्धि पर कला संस्कृति युवा विभाग एवं कुश्ती संघ के पदाधिकारी गण इनका आभार प्रकट करती है।

इस उपलब्धि पर जूही कुमारी ने बताया कि जिला कुश्ती संघ बेगूसराय और बिहार कुश्ती संघ तथा बिहार राज्य प्राधिकरण के सहयोग से आज इस स्थान पर पहुंचा, बहुत गौरव महसूस हो रही है। मुझे समाज से लेकर घर परिवार के लोग भी कभी खेलने से मना नहीं किया और संघ के सभी पदाधिकारी ने जहां तक हुई वह सहयोग किए और मैं आगे बढ़ा। मेरा सपना है ओलंपिक में पदक प्राप्त करना। एक दिन मैं उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर हूं।

गांव से लेकर शहरों तक बधाई देने में जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक सुरेश प्रसाद राय ,कोषाध्यक्ष डॉक्टर रंजन चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ विक्रांत भास्कर, जिला सचिव सह एनआईएस कोच श्री कुंदन कुमार ठाकुर, पूर्व मेयर संजय सिंह वहीं दूसरी ओर खेल विभाग के माननीय मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, बिहार राज्य प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविंद्र संकरण, और निदेशक सह सचिव श्री पंकज राज के साथ-साथ बेगूसराय के बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह ,महासचिव श्री विनय कुमार सिंह, कार्यालय सचिव श्री विजय कुमार ,संघ के सभी पदाधिकारीगण शशि भूषण कुमार, बसंत शर्मा, नंदन कुमार, मणिकांत, दीपक कुमार दीप, विजय पदार्थ बजरंग प्रसाद सदानंद रामचंद्र राय, योगेंद्र गोस्वामी ,रवि साह, चेतनआनंद ,कन्हैया झा, साकेत सुमन, मेडिकल टीम के सुशील कुमार,राजीव कुमार,सुजीत कुमार ,सुमित कुमार, चेतन आनंद ,बृजभूषण नंदन, पंकज कुमार पंडित, सुधीर कुमार ,जितेश झा, राम पुनीत कुमार , साकेत सुमन ,चंदन कुमार , शशिकांत कुमार, बरीय खिलाड़ी मृत्युंजय कुमार सिंह मोती कुमार यादव ,हीरा कुमार ,जूही कुमारी, राजीव रंजन ,करण कुमार, हेमंत कुमार, धीरज कुमार ,ंदन कुमार इत्यादि संगठन के लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed