Mon. Feb 9th, 2026

एबीवीपी के आंदोलन पर पदमुक्त किये गए जीडी कॉलेज के लेखापाल

छात्रों के हित के लिए संघर्ष जारी रखेगी एबीवीपी

बेगूसराय। 1 अप्रैल 2024

जीडी कॉलेज के लेखापाल मो. इब्राहिम की जगह अब नये लेखापाल कल्यानेश अग्रवाल को बनाया गया। एक अप्रैल से नये लेखापाल को पदभार लेने सम्बन्धी आदेश जारी किया गया है। वहीं इसको लेकर एबीवीपी ने बताया की विगत कई दिनों से एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा जीडी कॉलेज के लेखापाल मो. इब्राहिम के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा था। कुलपति और राज भवन से कई बार स्पष्टीकरण के उपरांत आज मो. इब्राहिम को हटाकर कल्यानेश अग्रवाल को नया लेखापाल बनाया गया। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि इसको लेलर कुलपति को अनिश्चितकालीन आंदोलन का पत्र भेजा गया था इसके उपरांत नए लेखपाल नियुक्त सम्बन्धी पत्र निर्गत किया गया। नगर मंत्री अजीत कुमार एवं कॉलेज मंत्री आलोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लगातार विवादों में रहने वाले लेखपाल के खिलाफ आंदोलनरत थी। इसलिए प्राचार्य ने यह निर्णय लिया लेकिन हमारी लड़ाई अभी भी जारी है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि आज जीडी कॉलेज वर्षो के आर्थिक आतंक से मुक्त हो गया। हमारी मांग है कि हटाए गए लेखापाल के कार्यकाल में राशि का जो बंदरबांट किया गया उसकी जांच की जाए। और साथ ही हमारे अन्य शैक्षिक समस्याओं का भी तत्काल समाधान किया जाए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed