Wed. Feb 12th, 2025

 

चित्रांश महिला मंच की सदस्या

सभी जाति धर्म की महिलाओं के कल्याण हेतु कार्य करेंगी महिला मंच

बेगूसराय 26 फ़रवरी 2024

जिले में कई वर्षो से कायस्थ जाति के कल्याण के लिए कार्य कर रही संस्था चित्रांश मंच ने रविवार को अपनी महिला शाखा का गठन किया। चित्रांश मंच की एक बैठक मंच के संरक्षक व अध्यक्ष समीर शेखर के मुंगेरीगंज स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में चित्रांश मंच के महिला विंग का गठन किया गया। जिसका नामकरण चित्रांश महिला मंच रखा गया। बैठक में बेगूसराय एवं अन्य जिले भर से 15 चित्रांश महिलाओं को बैठक में आमंत्रित किया गया था। बैठक की शुरुआत मंच के संस्थापक सदस्य संजीत श्रीवास्तव ने चित्रांश मंच के उद्देश्य पर प्रकाश ड़ालते हुए किया। बाद में सभी महिलाओं ने आपसे परिचय संवाद किया। संवाद कार्यक्रम के बाद चित्रांश महिला मंच के गठन की घोषणा की गई। नवनिर्मित चित्रांश महिला मंच की पूनम शेखर ने बताया की मंच का उद्देश्य चित्रांश की महिलाओं एवं उनके परिवार के उत्थान के लिए काम करना है। साथ ही साथ समाज की सभी महिलाओं के भी विकास के लिए यह चित्रांश महिला मंच काम करेगी। मंच की पुष्पा सहाय ने कहा की महिलाओं के बौद्धिक विकास और आत्मनिर्भर बनाये जाने को लेकर मंच कार्य करेंगी। वहीं मंच की नीलू सिन्हा ने बताया की समाज के कई सारी ऐसी महिला है जो बेहतर कुटीर उद्योग या छोटा व्यवसाय कर सकती है लेकिन संसाधन के अभाव में वो कार्य नहीं कर पाती है मंच उस दिशा में भी कार्य करेंगी। बैठक में जिले भर से 12 महिलाओं का चयन कर कमिटी बनायीं गई। नई कमिटी में पूनम शेखर, पुष्पा सहाय, नीतू सिन्हा, किरण वर्मा, मंजरी सिन्हा, नीलू सिन्हा, सिम्मी सिन्हा, प्रगति सिन्हा, संगीता सिन्हा, अलका सिन्हा, मेनका मल्लिक शामिल है। इस मंच में बेगूसराय के अलावा भागलपुर और मुजफ्फरपुर से भी चित्रांश महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। अगली बैठक में चित्रांश महिला मंच की आगे की कार्य योजना पर विचार किया जाएगा। मौके पर चित्रांश मंच के समीर शेखर, दिलीप सिन्हा, संजीत श्रीवास्तव, चन्दन सोनू, संजीव कुमार, विजय कुमार, मुकेश कुमार ने भी अपने अपने विचार रखे। बैठक का संचालन संजीत श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दिलीप सिन्हा ने किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed