न्यूज डेस्क, विजय कुमार सिंह।।
तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में चल रही है छठा खेलो इंडिया युवा खेल के वेटलिफ्टिंग इवेंट के लिए बेगुसराय जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी-1 रेफरी रजनीश भास्कर को इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष श्री सहदेव यादव जी द्वारा जूरी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
वैसे तो भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा खेलो इंडिया का आयोजन 19 जनवरी से 31 जनवरी तक तमिलनाडु के 4 अलग-अलग शहर मे किया जा रहा है जिसमे वेटलिफ्टिंग इवेंट 26 जनवरी से 30 जनवरी तक, जेएलएन इंडोर स्टेडियम, चेन्नई में हो रहा है।
खेलो इंडिया के बाकी कई खेलो का आयोजन चेन्नई के अलावा कोयंबटूर, मधुराई और त्रिची सिटी में भी अयोजित की जा रही है।