Fri. Jul 18th, 2025

अनिश्चितकालीन धरना के आठवें दिन आइसा ने जीडी कॉलेज प्राचार्य का फूंका पुतला

जीडी कॉलेज में नारेबाजी करते आइसा के कार्यकर्ता
जीडी कॉलेज में नारेबाजी करते आइसा के कार्यकर्ता

बेगूसराय। 18 जनवरी 2024

बेगूसराय के जी.डी कॉलेज में चल रहे आइसा का अनिश्चितकालीन धरना के आठवें दिन कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर आइसा नेता कुणाल कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. राम अवधेश कुमार सिंह का पुतला दहन किया।
धरना स्थल पर सदस्यों ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उससे पूर्व आइसा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्रशासनिक भवन से निकलकर पूरे कॉलेज का भ्रमण कर कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुतला दहन किया।
आइसा के राज्य उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आइसा कार्यकर्ता ने 38 हजार छात्रों की सुरक्षा के सवाल को लेकर पिछले आठ दिनों से धरना पर है। लेकिन वर्तमान प्राचार्य छात्रों के सवाल और समस्या को गंभीरता से नही ले रहे है। मजबूरन आज आक्रोशित होकर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। वहीं आइसा जिला उपाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि कल तक इस मामले में कॉलेज प्रशासन द्वारा पहल नहीं की गई वार्ता तो प्राचार्य हटाओ -कॉलेज बचाओ अभियान चलाया जायेगा। साथ ही संगठन का एक डेलीगेट यूनिवर्सिटी जाकर अपनी मांगों को लेकर वीसी और शिक्षा विभाग से मिलकर वर्तमान प्राचार्य के कार्यकाल की जांच कराने की मांग करेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में आइसा के अभिनाश, इमितियाज, करन, सूरज, अभिमन्यु, मजहर, आलोक, रिशु, प्रीतम, श्याम, अनमोल, मनीष, अभिषेक, हिमांशु समेत अन्य छात्र सदस्य शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed