बेगूसराय जिला महासभा कमिटी ने दी बधाई
बेगूसराय। 10 जनवरी 2024
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा उर्फ कन्हैया, जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिन्हा, जिला सदस्यता प्रभारी नवीन शंकर प्रसाद, सहायक सचिव अखिलेश कुमार, आलोक रंजन पिक्कू, संजीव कुमार बुल्लु, राकेश कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि ब्रजमोहन प्रसाद, प्रेम प्रकाश सिन्हा व अन्य ने उन्हें बधाई दी है। इनलोगों ने राजीव रंजन सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जीतेन्द्र नाथ सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनहर कृष्ण अतुल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य राष्ट्रीय नेतृत्व को साधुवाद दिया है। इन्होने आशा एवं विश्वास व्यक्त किया की राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और सशक्त एवं संगठित होगी।