24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा समारोह
बेगूसराय। 10 जनवरी 2024
बेगूसराय जिला जनतादल यू जिला कार्यकारिणी की एक बैठक बाघा स्थित समुदायिक भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रूदल ने की। बैठक में जदयू महासचिव मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, जिला प्रभारी पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, प्रदेश महासचिव संजय मालाकार, प्रदेश सचिव गणेश कानू, प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, परशुराम पारस, रीना चौधरी, प्रदेश महासचिव अमर कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. एहतेशामूल हक अंसारी सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ट के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जदयू अध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद रूदल राय ने कहा कि बिहार के मुख्य मंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार कर रहे हैं। बिहार में जातीय गणना होने के बाद पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित वर्ग में उत्साह है। आरक्षण का दायरा बढ़ने से भाजपा को परेशानी हो रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। उन्होंने कहा की 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। जदयू प्रदेश महासचिव, जिला प्रभारी पूर्व विधानपार्षद डॉ. दिलीप चौधरी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचार धारा को आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बखूबी कर रहें हैं। प्रदेश महासचिव मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद नितीश कुमार ने पंचायती राज एवं नगर निकाय के सभी पदों पर अतिपिछड़ों को 25%, पिछड़ों को 18%, अनुसूचित जाति जनजाति को 22%, सवर्ण को 10% आरक्षण देने का काम किया है। इसलिए फासीवादी ताकत को उखाड़ फेंकने के लिए पटना में 24 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा सदस्य शामिल हो। जदयू विधायक राज कुमार सिंह ने कहा बेगूसराय जिला जनता दल यू इसकी तैयारी में लग चुकी है। पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि इस शताब्दी कार्यक्रम में पार्टी की ताकत और जज्बा का प्रदर्शन होगा। प्रदेश महासचिव संजय मालाकार ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो आरक्षण का दायरा बढ़ाया है उससे एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में जदयू नगर अध्यक्ष संजय कुमार, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मुकेश जैन, जदयू प्रवक्ता अरुण महतो, नगर प्रवक्ता बिरेन्द्र पटेल, मो. सरफराज आलम, संजय सिंह, महेन्द्र दास, जवाहरलाल भारद्वाज, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, जदयू नेत्री अस्मत खातून, उपाध्यक्ष अजय पासवान, रामराज महतो, अरुण गांधी, गंगा यादव, मो. अब्दुल्ला, मोनिका कुमारी, देव कुमार, गणेश राम चंद्रवंशी, संतोष सिंह, अशोक सिंह भासो, मृत्युंजय सिंह, मो. जफर आलम, बिरजू चंद्रवंशी, बरुण राय, अरुण राय, अर्चना कुमारी, राज कुमार गुप्ता, सिकंदर महतो, बबलू पासवान के साथ प्रखंड अध्यक्ष अवध शर्मा, मुकेश सिंह, शम्भू सिंह, सुनील चौधरी, बी के राय, मनीष कुमार, रामनरेश आजाद, अनिल चौधरी, विश्वनाथ महतो, पिंकी देवी, रंजीत सिंह, मो. जियउल्लाह, मो. मंजूर आलम उपस्थित थे।