Thu. Apr 24th, 2025

चित्रांश समाज हमेशा से बीजेपी का दाता रहा है— गिरिराज सिंह

बेगूसराय ::–

 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल सोमवार को वोट डाला जाएगा। इसके लिए सभी प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

इसी क्रम में एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने बड़ी पोखर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक सभा भवन में कहा कि मैं आपका सेवक हूँ। सेवा करता रहूँगा। मैं इतना ही कह सकता हूँ कि मैं आपके भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। मेरी विश्वसनीयता ही मेरी पूंजी है।

बुधवार को गिरिराज सिंह चित्रांशों से मिलने सभागार में पहुंचे थे। गिरिराज सिंह सबसे पहले बड़ी पोखर स्थित हनुमान जी के दर्शन किये, फिर चित्रगुप्त मंदिर जाकर भगवान् चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की।

सामुदायिक भवन सभागार में उपस्थित चित्रांशों को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रांश समाज हमेशा से काफी सजग रहा है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार का नाम लिए बिना कहा की आज अभिव्यक्ति को रोककर लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। ऐसे लोगों को 29 तारीख को जनता दफनाने का काम करेगी। उन्होंने चित्रांशो से उनके पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि आपका समाज हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का दाता रहा है। इस बार भी उन्हें चित्रांशों का समर्थन मिलेगा।

वही कार्यक्रम में श्रीचित्रगुप्त महापरिवार के उपाध्यक्ष समीर शेखर के प्रस्ताव दिया कि आने वाले दिनों में बेगूसराय जिले को प्रमंडल का दर्जा दिया जाय और रामधारी सिंह दिनकर जी के नाम एक विश्वविद्यालय की स्थापना जिले में की जाय। इस प्रस्ताव को महापरिवार के अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा ने कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया।

कार्यक्रम में चित्रगुप्त महापरिवार के संरक्षक प्रभाकर वर्मा, मिथिलेश कुमार वर्मा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मदन प्रसाद, ज्ञानप्रकाश सिन्हा, महामंत्री सुनील सिन्हा, रासबिहारी शरण, अरविंद चंद्र वर्मा, ललन सिन्हा, चन्दन कुमार सोनू, उषा सिन्हा, संदीप सिन्हा, अनीता राय, आलोक सिन्हा, रामनचंद्र वर्मा, रवि कुमार, मृत्युंजय कुमार, संजीव कुमार बुल्लू अन्य चित्रांश उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed