Mon. Oct 20th, 2025

बेगूसराय :: टॉप टेन लिस्ट में शामिल 03 लाख का ईनामी दुर्दात कुख्यात अपराधी शशि ठाकुर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिले में ईनाम घोषणा के 24 घटे के अंदर Top-10 लिस्ट में शामिल 03 लाख का ईनामी दुर्दात कुख्यात अपराधी शशि ठाकुर को SDPO सदर के नेतृत्व में नगर थाना, रतनपुर ओ०पी० एवं मटिहानी थाना की पुलिस टीम ने  गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में ये समस्तीपुर एवं बेगूसराय में ज्वेलरी दुकान में डकैती करने के 05 काण्डों में फरार था। इस गैंग के खातमें से दोनों जिला में अपराध पर अंकुश लगेगा।

बेगूसराय जिला के 03 लाख का ईनामी दुर्दात अपराधी शशि ठाकुर जो हथियार के बल पर बेगूसराय एवं अन्य जिलों में कई
हत्या, लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
सदर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में नगर थाना, रतनपुर ओ०पी०, मटिहानी थाना, चीता बल एवं जिला आसूचना इकाई की टीम की संयुक्त कार्रवाई में नगर थानाक्षेत्र के हेमरा चौक के पास घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कप्तान बेगूसराय के निर्देश पर इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगतार छापेमारी कर दौड़ाया जा रहा था।

शशि ठाकुर बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना अन्तर्गत हाजीपुर टोला गाँव का रहने वाला है। इसके द्वारा हत्या, लूट, डकैती, अवैध आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था। मई 2021 में इसके गैंग के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के कन्हैया ज्वेलर्स दुकान में घुस कर दुकानदार को बंधक बना कर 19 लाख रूपये का ज्वेलरी एवं कैश लूटने को घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त कुख्यात अपराधी के उपर बेगूसराय एवं समस्तीपुर जिलान्तर्गत लूट, डकैती समेत 09 मामलें दर्ज है। अन्य जिलों में भी अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

कुख्यात अपराधी शशि ठाकुर के द्वारा आपराधिक गिरोह चलाते हुए सुपारी लेकर हत्या, लूट एवं डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके बढ़ते अपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय बिहार द्वारा 03 लाख का ईनाम नाम घोषित किया गया था।

ससमय पुलिस की त्वरित कारवाई से कुख्यात 03 लाख का ईनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :-

शशि ठाकर पे० श्याम ठाकुर सा० हाजीपुर टोला थाना-मटिहानी जिला बेगूसराय।

आपराधिक इतिहास :-

01. नगर थाना कांड सं० 327/21. दिनांक 22.05.21 धारा-395/397/120बी0/412 भा०द०वि०।

02. मटिहानी थाना कांड सं0 160/21 दिनांक 231221 धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी)ए/28/35 आर्म्स एक्ट।

03. नगर (रतनपुर) थाना कांड सं0 750/21, दिनांक 05.1221 धारा-395/397 भा०द०वि० ।

04. मुफसिल थाना कांड सं0 638/21 दिनांक 23.12.21 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।

05. तेघड़ा थाना कांड सं0 72/14 दिनांक 13.03.14 धारा-414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।

06. तेघड़ा थाना कांड सं0 73/14 दिनांक 13.03.14 चारा- 399/402 भा०द०वि०।

07. समस्तीपुर रोसडा) थाना कांड सं0 321/17, दिनांक 29.12.17 धारा-395 भा०द०वि० ।

08. समस्तीपुर (रोसड़ा) थाना कांड सं0 11/18 दिनांक 17.01.18 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।

09. समस्तीपुर (रोसड़ा) थाना कांड सं0 197/20. दिनांक 07.07.20 धारा-395 भा०द० वि०।

 

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर – 06243-230200

बेगूसराय Cyber थाना नम्बर- 7643992462

बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं0 6287996684

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed