Wed. Feb 12th, 2025

राष्ट्रीय भारोत्तोलन सीनियर, जूनियर और युवा चैंपियनशिप का राष्ट्रीय प्रतियोगिता सचिव बने रजनीश भास्कर

न्यूज डेस्क, विजय कुमार सिंह।।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर स्थित राजीव गांधी विश्वविद्यालय के सभागार में 29 दिसंबर 2023 से 8 जनवरी 2024 तक अयोजित राष्ट्रीय भारोत्तोलन सीनियर, जूनियर और युवा चैंपियनशिप का अयोजन भारतीय भारोत्तोलन संघ के संरक्षण में अरुणाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष श्री अब्राहम तेची के नेतृत्व में अयोजित की जा रही है।

 

इस प्रतियोगिता मे पूरे देश से लगभग 800 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पूरे देश से 50 तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमे भारतीय भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष सह प्रतियोगिता प्रतिनिधि श्री सहदेव यादव जी की अनुशंसा पर बेगूसराय निवासी बिहार से एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी -1 रेफरी रजनीश भास्कर को प्रतियोगिता सचिव नियुक्त किया गया है।

श्री भास्कर इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में प्रतियोगिता सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके है।
उक्त चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु श्री के सुब्रमण्यम को प्रतियोगिता निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि श्रीमती सबीना यादव जी, प्रदीप शर्मा, द्रोणाचार्य पाल सिंह संधू, द्रोणाचार्य हंसा शर्मा, राजेश शर्मा, श्यामला शेट्टी, नारायण साहू , सूर्यनारायण आदि को जूरी की जिम्मेदारी दी गयी है।

रेफरी के रूप में प्रदीप यादव, खुशबू यादव, मुकेश कुमार, युद्धवीर सिंह, रमेश पाढ़ी, रवि शर्मा, रानू मोहंती को जिम्मेदारी दी गई है।
इनके अलावा सतपाल यादव, योगिन्द्र, निर्लेप सिंह, सुनीत चोपड़ा, मिल्ली चोपड़ा, पूरन सिंह, विशाल, शिवम, अजय दास विजय हुडा, कृष्ण राज, रंजीत भट्टाचार्य, कमलप्रीत कौर, हरभजन सिंह, को भी तकनीकी अधिकारियों के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
श्री भास्कर को प्रतियोगिता सचिव के रूप में मिल्ली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की लिये बेगुसराय जिला भारोत्तोलन संघ और बिहार भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियो ने बधाई और शुभकामनायी दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed